Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma (File Photo/ANI)
Image Credit: ANI
CM Himanta Biswa Sarma Big Announcement : असम में 5 जून को ऐसा क्या होने वाला..जिसने बढ़ा दी नेताओं की बेचैनी? मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के ऐलान के बाद क्यों बड़े बड़े नेता दिल्ली तक लगा रहे सोर्स? हिमंत सरकार में किसकी लगेगी लॉटरी? असम की राजनीति में क्या बदलने वाला है?
Assam Cabinet Expansion : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि 5 जून को राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। यह कैबिनेट विस्तार राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के मंगोलिया से लौटने के ठीक बाद होने की उम्मीद है। राज्यपाल आचार्य इस समय मंगोलिया में हैं, जहां वो भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक पवित्र प्रदर्शनी के लिए भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अर्हंत सारिपुत्र और अर्हंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों के साथ गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं। वो 3 जून को भारत लौटेंगे।
सरमा ने X पर लिखा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि असम सरकार के मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को किया जाएगा।"
Scroll to load tweet…

मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में सिर्फ 4 मंत्री

फिलहाल, इस महीने की शुरुआत में नई NDA सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में सिर्फ चार मंत्री हैं।
शुरुआत में शपथ लेने वाले मंत्रियों में रामेश्वर तेली (ट्रांसफॉर्मेशन एंड डेवलपमेंट), अतुल बोरा (पंचायत एंड रूरल डेवलपमेंट), चरण बोरो (ट्रांसपोर्ट), और अजंता नियोग (महिला एवं बाल विकास) शामिल हैं। ये मंत्री बीजेपी, असम गण परिषद (AGP), और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (BPF) से हैं।

12 मई को हिमंत बिस्वा सरमा ने ली थी सीएम पद की शपथ

हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 मई को खानापारा के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और कई दूसरे सीनियर केंद्रीय और राज्य के नेता शामिल हुए थे।
2026 के असम विधानसभा चुनावों में NDA ने 126 में से 81 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया था। बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन, जिसमें BPF और AGP भी शामिल हैं, ने कुल 101 सीटें जीतीं। गठबंधन के हिस्से के रूप में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद ने 10-10 सीटें जीतीं।

Ad3

हेमंत सरमा कैबिनेट में नए चेहरों को मिलेगा मौका

पूर्व मंत्री रंजीत कुमार दास को राज्य विधानसभा के स्पीकर पद के लिए NDA का उम्मीदवार चुना गया है। माना जा रहा है कि 5 जून को होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में अहम विभागों में नए मंत्री शामिल किए जाएंगे, जिससे सरमा के नेतृत्व में राज्य सरकार के गवर्नेंस और डेवलपमेंट एजेंडा को और मजबूती मिलेगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।