Baghpat Bus Accident : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़गांव कट के पास श्रद्धालुओं से भरी एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक एक्सीडेंट में करीब 15 से 16 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीद लोगों ने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि टक्कर होते ही लाशें 50 मीटर दूर तक बिखर गईं।

जानिए यह भयानक हादसा कैसे और कहां हुआ

  • बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय ने बताया, मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया दिया गया है। यह हादसा तब हुआ जब बस राजस्थान से बदायूं जा रही थी और उसमें करीब 32 लोग सवार थे।
  • SP के मुताबिक, हादसे की जानकारी 112 इमरजेंसी सर्विस के जरिए देर रात करीब 12:30 बजे मिली।
  • राय ने कहा, "बस में लगभग 32 लोग सवार थे और कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।" उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) की चार गाड़ियां, एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई।
  • बस में फंसे घायल यात्रियों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पताल ले जाया गया। राय ने बताया कि जिन लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें आई थीं, उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े मेडिकल सेंटरों में रेफर कर दिया गया है।

चश्मदीदों ने बताया हादसे का मंजर कैसा था

  • घटना के वक्त मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि यह हादसा इतना भयानक था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। जैसे मानो को बड़ा धमाका हो गया है। हादसे की आवाज सुनकर हम मौके पर पहंचे।
  • वहीं दूसरे लोगों ने बताया कि टक्कर होते ही पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह चकना चूर हो गया। पहले तो बस ने पिकअप को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। फिर पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया।
  • मौके पर जो दृश्य दिखा वह बेहद भयानक था। किसी की गर्दन कट चुकी थी तो किसी का सिर फूटा हुआ था। वहीं कुछ लोगों के शव हाईवे पर कई फीट दूर तक खून से सनी हालत में पड़े थे।
  • वहीं कुछ लोग पिकअप के अंदर से घायल हालत में चीख पुकार रहे थे। किसी तरह उनको बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचित किया।

पहले 4 की मौतें फिर 9 लोगों ने तोड़ा दम

  • बागपत की जिलाधिकारी (DM) अस्मिता लाल ने शुरूआती खबर में बताया था कि इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। लेकिन अब यह संख्या 4 से 13 हो गई है। उन्होंने कहा कि गाड़ी पलटने से कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी पीड़ितों को बचाकर पास के CHC और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़गांव कट के पास हुआ। बस राजस्थान के बांगर से लौट रही थी।