11 अगस्त को बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलूच नेता मीर यार बलूच ने 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' को एक आज़ाद देश घोषित कर दिया है. उन्होंने पाकिस्तान को 'कैंसर' बताते हुए उसे उखाड़ फेंकने की बात कही और इस मुद्दे को उठाने के लिए भारतीय मीडिया का शुक्रिया अदा किया.

11 अगस्त को बलूचिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक बड़ा ऐलान किया गया है. बलूच नेता मीर यार बलूच ने 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया. सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने पाकिस्तान के लिए बेहद सख्त शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे 'कैंसर' करार दिया.

मीर यार बलूच ने अपने संदेश में दुनिया भर के देशों से एक अहम अपील भी की. उन्होंने कहा कि सभी देश 'रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान' को एक आज़ाद मुल्क के तौर पर आधिकारिक मान्यता दें. उनका यह बयान बलूचिस्तान की आज़ादी की मांग को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामने ले आया है.

दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में भारत का भी ज़िक्र हुआ. मीर यार बलूच ने अपने संदेश में खास तौर पर भारतीय मीडिया का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया ने बलूचिस्तान के मुद्दे को दुनिया के सामने उठाने में अहम भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें: MP के किसानों के लिए खुशखबरी! जमीन अधिग्रहण पर 4 गुना मुआवजे का ऐलान, क्या हैं नियम?

पाकिस्तान पर तीखा हमला

पाकिस्तान को लेकर बलूच नेता का गुस्सा उनके शब्दों में साफ झलक रहा था. उन्होंने कहा कि बलूच धरती से इस 'कैंसर' यानी पाकिस्तान को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है. यह बयान दिखाता है कि पाकिस्तान के खिलाफ बलूचिस्तान में असंतोष किस हद तक गहरा चुका है.

यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब बलूच राष्ट्रवादी आंदोलन अपनी मांगों को लेकर लगातार मुखर हो रहा है. मीर यार बलूच का यह कदम इस आंदोलन को एक नई दिशा देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. अब देखना होगा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस घोषणा पर क्या प्रतिक्रिया देता है.

यह भी पढ़ें: मोहन यादव का गुजरात मिशन! अहमदाबाद में निवेशकों से मिलेंगे CM, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस