Balochistan vs Pakistan: बलूच लिबरेशन आर्मी की महिला फिदायीनों ने पाकिस्तानी सेना की हेकड़ी निकाल दी है। इन फिदायीनों ने ISI मुख्यालय और फ्रंटलाइन पर ऑपरेशन कर सुरक्षा बलों को झकझोर दिया। BLA का 'ऑपरेशन हेरोफ' महिलाओं की बढ़ती भूमिका का सबूत है।

BLA Attack Pakistani Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की दो महिला लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच चल रही लड़ाई में BLA ने 'ऑपरेशन हेरोफ' के दूसरे चरण में कई ठिकानों पर हमले किए। संगठन के मुताबिक, पिछले 40 घंटों में उसने पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से ज्यादा जवानों को मार गिराया और 17 को बंदी बनाया। इसमें दो महिला लड़ाकों आसिफा मेंगल और हवा बलोच का रोल सबसे अहम रहा। इन्होंने पाकिस्तानी सेना ही नहीं, ISI तक को कांपने पर मजबूर कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बलूच लिबरेशन आर्मी का पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन

BLA ने बलूचिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। 'ऑपरेशन हेरोफ' का दूसरे चरण 40 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहा है। इस ऑपरेशन में बीएलए ने अब तक पाकिस्तानी आर्मी, पुलिस और फ्रंटियर कोर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। कई इलाकों में तैनात लड़ाके टारगेट पूरे करने के बाद वापस भी लौट आए हैं। जबकि कई इलाकों में अब भी लड़ाई जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लड़ाई में बीएलए के 18 लड़ाकों की भी मौत हुई है, जिसमें मजीद ब्रिगेड के ही 11 फिदायीन हैं।

आसिफा मेंगल कौन?

आसिफा मेंगल नुशकी के किल्ली काजी आबाद की रहने वाली हैं। 2 अक्टूबर 2023 को BLA में शामिल हुई और जनवरी 2024 में फिदायीन बनने का फैसला किया। 31 जनवरी 2026 को नुशकी स्थित ISI मुख्यालय पर विस्फोटक से लदी गाड़ी (VBIED) से हमला किया। इस हमले से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सेना तक घबरा गई। 23 साल की आसिफा को खास तौर पर ट्रेन किया गया और मजीद ब्रिगेड की चुनिंदा हमलावरों में थीं।

हवा बलोच कौन?

हवा बलोच (द्रोशम) ग्वादर फ्रंट पर तैनात हैं। अपनी मौत से 12 घंटे पहले वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया और बाकी फिदायीनों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस वीडियो में फिदायीन हवा बलूच जंग के मैदान में दिख रही हैं। BLA के मुताबिक, हवा ने यह दिखाया कि अब महिलाएं भी सीधे जंग के मैदान में शामिल हो रही हैं।