Uttar Pradesh Bride Fraud Case: बांदा में शादी के एक महीने बाद दुल्हन नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। डॉक्टर पति की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन, उसके बॉयफ्रेंड समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई।

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। 19 फरवरी को धूमधाम से हुई शादी, नए रिश्ते की शुरुआत… और ठीक एक महीने बाद दुल्हन घर से गायब। सिर्फ गायब ही नहीं, बल्कि घर की नगदी और जेवर भी साथ ले गई। अब यह मामला ‘लुटेरी दुल्हन’ के नाम से चर्चा में है और पुलिस जांच में जुटी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के 1 महीने बाद ही गायब हुई दुल्हन

यह पूरा मामला बंदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, यहां रहने वाले एक डॉक्टर की शादी 19 फरवरी को नरैनी क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक 22 मार्च की रात दुल्हन घर से लापता हो गई। शुरुआत में परिवार को लगा कि शायद वह कहीं आसपास गई होगी, लेकिन जब देर तक कोई खबर नहीं मिली तो शक गहरा गया।

जब डॉक्टर और उनके परिवार वालों ने घर की जांच की, तो पता चला कि दुल्हन सिर्फ घर से गई नहीं, बल्कि नगदी और कीमती जेवर भी साथ लेकर गई है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस का रुख किया।

यह भी पढ़ें: UP Ram Navami Holiday: 2 दिन की छुट्टी का ऐलान! रामनवमी पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा

तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने दुल्हन, उसके कथित बॉयफ्रेंड और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर डाल दिए हैं और उनकी लोकेशन ट्रैक की जा रही है। पुलिस का मानना है कि घटना वाली रात कुछ युवक कार से आए थे और दुल्हन को अपने साथ ले गए।

प्रेम प्रसंग का एंगल भी सामने आया

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दुल्हन का शादी से पहले से ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों करीब दो साल से संपर्क में थे। वह युवक वीडियोग्राफी का काम करता है। कालिंजर थाना प्रभारी Sukhram Singh के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस की टीमें एक्टिव, जल्द गिरफ्तारी का दावा

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए Palash Bansal ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। पुलिस सर्विलांस और मैन्युअल इंटेलिजेंस दोनों तरीकों से जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच All Party Meeting, क्या होने वाला है बड़ा फैसला?