बरेली में जिम संचालक दो भाइयों ने एक महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर रेप किया। फिर वीडियो बनाकर 50 लाख रुपये से ब्लैकमेल किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

त्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है। यहां एक फिटनेस सेंटर चलाने वाले दो सगे भाइयों ने एक महिला डॉक्टर को न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। इस मामले में शहर की कोतवाली पुलिस ने जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भरोसे का गला घोंटकर रची साज़िश

पीड़ित महिला डॉक्टर पिछले दो साल से सिविल लाइंस इलाके में मौजूद 'अल्टीमेट फिटनेस' नाम के जिम में ट्रेनिंग ले रही थीं। जिम के मालिक अकरम बेग ने पहले डॉक्टर का भरोसा जीता। वह उन्हें "प्री-वर्कआउट एनर्जी ड्रिंक" के नाम पर एक ड्रिंक देता था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि इस ड्रिंक में अक्सर नशीला पदार्थ मिला होता था। इसे पीने के बाद जब डॉक्टर बेहोशी की हालत में आ जातीं, तो अकरम उन्हें जिम के कोने में बने एक प्राइवेट कमरे में ले जाकर रेप करता था। इस दौरान उसका भाई आलम बेग, जो जिम में ट्रेनर भी है, छिपकर इस पूरी घटना का वीडियो बना लेता था।

50 लाख की ब्लैकमेलिंग और धमकियां

इसके बाद दोनों भाइयों ने इन वीडियो के दम पर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उन्होंने डॉक्टर के परिवार और बच्चों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर पैसों की मांग की। अपनी इज्जत बचाने के डर से पीड़िता ने शुरुआत में उन्हें 80 हजार रुपये दे भी दिए। लेकिन आरोपियों का लालच बढ़ता गया और उन्होंने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम मांगनी शुरू कर दी। इस लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर डॉक्टर ने हिम्मत जुटाई और सीधे एसएसपी से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस का छापा और सच आया सामने

शिकायत मिलते ही पुलिस ने जिम पर छापा मारा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो पेन ड्राइव, दो मोबाइल फोन, एनर्जी बढ़ाने वाली दवाओं की नौ शीशियां, तीन टैबलेट, छह इंजेक्शन और 10,000 रुपये नकद बरामद हुए हैं। जब अकरम का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें कई दूसरी महिलाओं के वर्कआउट वीडियो भी मिले। पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और बताया कि वे इसी तरह महिलाओं को फंसाकर पैसे ऐंठते थे।

पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी आलम के खिलाफ पहले से ही लड़कियों से छेड़छाड़ और दूसरे अपराधों के मामले दर्ज हैं। इस घटना ने जिम जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या और भी महिलाएं इनकी शिकार बनी हैं।

Scroll to load tweet…