बेंगलुरू में 22 वर्षीय अति हंगमा सुब्बा की हत्या कैसे हुई? अति हंगमा सुब्बा कौन थीं और कहां की रहने वाली थीं? इस मामले में आरोपी पूर्बा लेपचा कौन है? दोनों कितने समय से रिलेशनशिप में थे? बेंगलुरू आने के बाद कपल कहां रह रहा था?
Sikkim Woman's Throat Slit By Lover: बेंगलुरु में सिक्किम की रहने वाली 22 साल की एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान सिक्किम की रहने वाली 22 साल की अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है, जो एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। वहीं आरोपी, दार्जिलिंग का रहने वाला पूर्बा लेपचा एक होटल में वेटर का काम करता था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे और करीब एक महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। वे डोड्डाकन्नाहल्ली में साथ रह रहे थे।

हाल ही में बेंगलुरु आया था कपल
पुलिस के मुताबिक, सिक्किम की रहने वाली महिला अति हंगमा सुब्बा बेंगलुरु के डोड्डाकनाहल्ली इलाके में किराए के घर पर रहती थी। यहां उसके ब्वॉयफ्रेंड ने बहस के बाद उसकी हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी ने कथित तौर पर किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से महिला का गला काट दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों रिलेशनशिप में थे और करीब एक महीने पहले ही बेंगलुरु आए थे। वे डोड्डाकनाहल्ली में एक किराए के घर में साथ रह रहे थे, जो शहर के दक्षिण-पूर्वी इलाके में बेलंदूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है।
रिश्ते में शक बना विवाद की वजह
शुरुआती जांच के मुताबिक, गुरुवार सुबह दोनों के बीच बहस हुई। पुलिस ने बताया कि यह झगड़ा कथित तौर पर तब शुरू हुआ जब लेपचा को शक हुआ कि सुब्बा का किसी दूसरे लड़के के साथ नाजायज संबंध है। जांचकर्ताओं ने बताया कि जो बहस मामूली विवाद के तौर पर शुरू हुई थी, वह जल्द ही हिंसक हो गई। पुलिस ने बताया कि बहस के दौरान लेपचा ने किचन के चाकू से सुब्बा पर हमला किया और उसका गला काट दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
यह हमला जानलेवा साबित हुआ और गंभीर चोट के कारण सुब्बा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह मामला बेलंदूर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस उन घटनाओं के क्रम की जांच कर रही है जिनकी वजह से यह कथित हत्या हुई और जांच के हिस्से के तौर पर और सबूत भी जुटा रही है।


