Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पुलिस कांस्टेबल की हैवानियत ने पूरे शहर की खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है। आरोपी पर एक नाबालिग लड़की से कार के अदंर रेप का आरोप है। वहीं दूसरे पुलिसवाले ने उसकी मदद की।

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी पर अपने ही साथी की मदद से एक नाबालिग लड़की से रेप करने का आरोप लगा है। यह घटना 22 जुलाई को जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।

पुलिसवालों ने कार के अंदर लड़की का किया रेप

  • मामला तब सामने आया, जब पीड़िता ने 23 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (Addl. CP) शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि पुलिस विभाग से जुड़े दो लोगों ने उसे जबरन कार में बिठाया। इसके बाद वे उसे एक जगह ले गए, जहां उनमें से एक ने उसके साथ रेप किया।
  • चौहान ने ANI को बताया, "एक शिकायतकर्ता 23 जुलाई को थाने पहुंची और बताया कि दो लोगों ने उसे कार में एक जगह ले जाकर रेप किया, और दोनों पुलिस विभाग से जुड़े हैं।"

खुलासे के बाद दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

  • पुलिस अफसर चौहान ने आगे कहा, "पीड़िता के मुताबिक, घटना के अगले दिन उसने शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।"
  • शिकायत के बाद, अधिकारियों ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
  • पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है।