बिहार मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। शादी में भोजपुरी-बॉलीवुड के करीब तीन दर्जन स्टार को न्योता दिया गया है। इस बीच खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल कर अनंत सिंह ने ऐसा क्या कहा, जिस पर भोजपुरी स्टार का जवाब चर्चा में आ गया?

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर चर्चा में हैं। 25 नवंबर को शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से होने वाली है। इस शादी में भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। अनंत सिंह ने शादी में आने के लिए करीब तीन दर्जन कलाकारों को न्योता दिया है। इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ उनकी वीडियो कॉल पर हुई बातचीत चर्चा में है।

खेसारी लाल को अनंत सिंह ने किया वीडियो कॉल

  • अनंत सिंह ने भोजपुरी सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव को वीडियो कॉल करके बेटी की शादी में आने का न्योता दिया। बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा, 'हां, 25 के आबो...' यानी 25 नवंबर को शादी में जरूर आइए।

इस पर खेसारी लाल यादव ने जवाब दिया कि 25 नवंबर को उनके घर के सामने एक लड़की की शादी है। इसलिए वे दिन में आकर घूम जाएंगे। खेसारी की यह बात सुनकर अनंत सिंह ने भी हामी भर दी और कहा, 'हां-हां।'

अनंत सिंह ने 20 नवंबर को भी दिया आने का ऑफर

  • बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने खेसारी लाल को एक और विकल्प दिया। उन्होंने कहा कि अगर 20 नवंबर को छुट्टी है तो उस दिन आ जाइए। इस पर खेसारी लाल ने बताया कि दादा, अभी वह एक कार्यक्रम में हैं। पटना पहुंचने के बाद आपको कॉल करेंगे।
  • खेसारी ने आगे बताया कि वह फिलहाल समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे हैं और रात में पूर्णिया में उनका कार्यक्रम है। इस पर अनंत सिंह ने कहा, 'ठीक है।'

बेटी की शादी में जुटेंगे भोजपुरी-बॉलीवुड के सितारे

  • अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। इस शादी को लेकर परिवार में तैयारियां चल रही हैं। शादी में भोजपुरी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के करीब तीन दर्जन कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।
  • खेसारी लाल यादव के साथ वीडियो कॉल पर हुई बातचीत ने इस शादी को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि खेसारी लाल यादव 20 नवंबर को पहुंचते हैं या फिर 25 नवंबर को शादी में शामिल होते हैं।
Scroll to load tweet…