बिहार के जमुई में प्रेमिका के बुलाने पर मिलने गए युवक की लड़की के पिता ने हत्या कर दी। बाद में शव को एक जलाशय में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमुई: बिहार के जमुई जिले के चपोलावा गांव में प्यार के नाम पर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। आरती नाम की एक लड़की ने अपने प्रेमी सन्नलाल को फोन किया और कहा, “मैंने नई ड्रेस खरीदी है, देखने के लिए आ जाओ।” गर्लफ्रेंड की बात सुनकर सन्नलाल खुशी-खुशी अपनी बाइक से निकला। वह करीब 70 किलोमीटर का सफर सिर्फ तीन घंटे में तय करके रात साढ़े नौ बजे लड़की के घर के पास पहुंच गया।

लड़की के पिता ने देख लिया
सन्नलाल अपने दोस्त मनोज के साथ लड़की के घर की तरफ जा रहा था। तभी लड़की के पिता ने उन्हें ऊपर से देख लिया। अपनी बेटी के प्रेमी को देखते ही वह गुस्से से आग-बबूला हो गए। उन्होंने तुरंत सन्नलाल पर हमला किया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। दोस्त मनोज किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और उसने सन्नलाल के घर वालों और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
देखने आया था ड्रेस, बन गया लाश
इतनी देर में लड़की के परिवार वालों ने सन्नलाल की लाश को एक जलाशय में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जो लड़का अपनी प्रेमिका की खरीदी नई ड्रेस देखने आया था, वह अब खुद एक लाश बन चुका था।
