Patna  Protest Water Cannon Video: NEET पेपर लीक आंदोलन के बीज बिहार की राजधानी पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनोखे अंदाज की चर्चा सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। जो पुलिस वाले उन्हें रोकने गए थे वह भी उनका स्वैगग देखकर मुस्कुराने लगे।

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में विरोध-प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर जहां कॉकरोज जनता पार्टी आंदोलन कर रही रही है तो वहीं बाकी शहरों में भी स्ट्राइक चल रही है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बिहार में प्रदर की हो रही है। सोशल मीडिया पर बिहारियों के आंदोलन के अंदाज का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग पोस्ट करते हुए लिख रहे हैं...ई बिहार है भैया है यहां सीजेपी का प्रटोस्ट भी फुल स्वैग में होता है।...

NEET आंदोलन में दिखा 'बिहारी स्वैग

दरअसल, यह अजब-जब वाक्या गुरुवार को पटना शहर से सामने आया। जब नीट पेपर लीक को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने छात्रों पर पानी की बौछार तो चलाई तो छात्र परेशान नहीं होकर, मस्ती करने लगे। उल्टा पुलिस अफसरों से गुजारिश करते हुए बोले-सर वाटर कैनन और चला दो ना...बहुत गर्मी है थोड़ा ठंडक मिलेगी।

Scroll to load tweet…

छात्रों का अंदाज देख पुलिस वाले भी मुस्कुराने लगे

पटना पुलिस ने छात्रों को भगाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। लेकिन इसी बीच किसी ने म्युजिक बजा दिया फिर क्या था छात्र भागने की वजाय डांस करने लगे। युवाओं की इस तरह की मस्ती देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस वाले भी मुस्कुराने लगे। पुलिस और छात्रों की बीच हुई झड़प के बाद इस मजेदार पल ने पूरा नजारा ही बदल दिया। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों की इस मस्ती भरे अंदाज की खूब चर्च हो रही है। कोई बिहारियों के पक्ष में कमेंट्स कर रहा है तो कई पुलिस पर तंस कसते हुए कह रहा है कि यह दिल्ली नहीं, बिहार है भैया...यहां हड़ताल भी अपने अंदाज में होती है।

बिहार में छात्र से लेकर विधायक तक सड़क पर

बता दें कि बिहार के अलग अलग शहरो में नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन जारी है। भागलपुर से लेकर दरभंगा तक छात्र सड़कों पर उतर चुके हैं। वहीं पूर्णिया से लेकर पटना तक भी विरोध जारी है। वहीं विपक्षी पार्टी और विधायक केंद्र सरकार को लेकर विरोध जता रहे हैं। आज बिहार विधानसभा में विधायक हेलमेट लगाकर पहुंचे।

Scroll to load tweet…