Nitish Kumar Latest News : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार CM आवास खाली कर रहे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनका सामान शिफ्ट हो रहा है। नए पते पर वह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के पड़ोसी बन जाएंगे। नया बंगला आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें लग्जरी कमरे, मीटिंग हॉल, गार्डन, वॉकिंग ट्रैक और सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।

नीतीश कुमार 10 अप्रैल को देश की संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले चुके हैं। अब वह बिहार की राजनीति से निकलकर दिल्ली की सियासत करेंगे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि वह 14 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। लेकिन इस्तीफे से पहले CM हाउस खाली कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार का सामान एक अणे मार्ग से अब सात सर्कुलर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली जरिए शिफ्ट हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाल-राबडी़ के पड़ोसी बनेंगे नीताश कुमार

यानि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद यहां पर रहेंगे। अब यही उनका नया पता होगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि पटना में वह लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। यहां से राबड़ी देवी का आवास भी बस दो घर बाद है। दोनों की दूरी करीब 200 मीटर होगी। हालांकि ज्यादातर समय वह दिल्ली में ही रहेंगे। लेकिन जब भी पटना आएंगे तो यही उनका ठिकाना होगा। 7 सर्कुलर रोड का पूरा इलाका हाई सिक्योरिटी जोन है। जहां सिर्फ वीवीआईपी ही निवास करते हैं।

नीतीश कुमार के नए बंगलेॆ की खासियतें

बता दें कि नीतीश कुमार ने अपने इस नए पते वाले आवास को अपनी देखरेख में बनवाया था। जो भूकंप के झटके झेल सकता है। इतना ही नहीं इसके लॉन में कोलकाता से मंगाकर घास लगाई गई है। वह इस बंगले में पहले भी रह चुके हैं। साल 2014 के आम चुनाव में हार के बाद नीतीश मुख्यमंत्री पद छोड़ा था और जीतन राम माझी को सीएम बनाया था, तब वह इसी 7 सर्कुलर रोड रहते थे। इस बंगले में 6 लग्जरी बेडरूम हैं। 2 बड़े ड्रॉइंग और मीटिंग हॉल भी है। साथ ही एक बड़ा डाइनिंग हॉल भी बनाया गया है। पूरा इलाका सीसीटीवी कैमरों से लैस है। जिसकी कारण यहां के चप्पे-चप्पे की निगरानी की जाती है। बंगले के ही अंदर गार्डन और वॉकिंग एरिया और टहलने के लिए ट्रैक बना है। साथ ही यहां पर एक गोपनीय कार्यालय भी है।