Parrot Arrested: 'अरे, पुलिस आ गई!' ड्रग्स के अड्डे पर बॉडीगार्ड तोता दे रहा था पहरा
ब्राजील में एक तोते ने ड्रग्स तस्करों के लिए पहरेदार का काम किया। जब पुलिस ने अड्डे पर छापा मारा, तो तोते ने अपने मालिकों को अलर्ट कर दिया। यह अनोखी घटना दुनिया भर में वायरल हो गई थी।
15

Image Credit : Asianet News
ब्राजील में हुई एक अजीब घटना
यह अनोखी घटना 2019 में ब्राजील के पियौई इलाके में हुई थी। जब पुलिस एक संदिग्ध ड्रग्स अड्डे पर छापा मारने पहुंची, तो घर में मौजूद एक तोते ने पुलिस के आने की खबर पहले ही दे दी।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
Image Credit : Asianet News
अम्मा, पुलिस आ गई!
जैसे ही पुलिस अड्डे के पास पहुंची, तोते ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, "अम्मा, पुलिस आ गई!"। तोते ने इस तरह अपने मालिक को अलर्ट करने की कोशिश की। यह घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।
35
Image Credit : Asianet News
छापेमारी में तोता भी पुलिस की गिरफ्त में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने तोते को भी हिरासत में ले लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की, तो वह एकदम चुप हो गया। उसे इस तरह ट्रेनिंग दी गई थी कि वह अजनबियों के सामने कुछ न बोले। इसलिए उसने अपने मालिकों के खिलाफ कोई जानकारी नहीं दी।
45
Image Credit : Asianet News
चिड़ियाघर भेजा गया तोता
बाद में पुलिस ने तोते को एक चिड़ियाघर को सौंप दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि तोता पूरी तरह स्वस्थ है और उसे बहुत अच्छी ट्रेनिंग मिली है। अधिकारियों ने उसे वापस जंगल में छोड़ने की योजना भी बनाई थी।
55
Image Credit : Asianet News
अजीब क्राइम की कहानी
एक वक्त पर ड्रग्स तस्करों के अड्डे का 'पहरेदार' रहे इस तोते की कहानी आज भी ब्राजील के सबसे अजीब आपराधिक मामलों में से एक मानी जाती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos