Delhi Traffic Alert: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स समिट का आज आखिरी दिन है। इसे लेकर भारत मंडपम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 7 देशों के नेताओं से मिलेंगे। VVIP मूवमेंट के चलते दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात है।
दिल्ली : नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स समिट 2026 के दूसरे और आखिरी दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है और गाड़ियों की सघन तलाशी चल रही है। VVIP मूवमेंट की वजह से दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की थी। पुलिस ने आम लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने और बताए गए वैकल्पिक रास्तों से जाने की अपील की है।
15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
बता दें कि सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी में 15,000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। हर मूवमेंट पर खास नजर रखी जा रही है और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस से भी तालमेल बनाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई भी अनजान चीज या संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो फौरन पास के पुलिस अफसर को इसकी जानकारी दें। इसके अलावा, गैर-जरूरी कमर्शियल गाड़ियों को शहर में घुसने की इजाजत नहीं होगी।
PM मोदी इन 7 देशों के नेताओं से करेंगे मीटिंग
- दिल्ली के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और ISBT जाने वालों को सलाह दी गई है कि वे घर से थोड़ा ज़्यादा समय लेकर निकलें। इसके अलावा, जिन कमर्शियल गाड़ियों को दिल्ली में कोई डिलीवरी नहीं करनी है, उनकी शहर में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।
- पुलिस ने एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो इस्तेमाल करने की खास सलाह दी है, क्योंकि मेट्रो सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ा है और वह पूरी तरह से चालू है।
- इस बीच, आज समिट के आखिरी दिन ब्रिक्स के सदस्य और पार्टनर देश एक ओपन सेशन में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सात देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान, फिलीपींस, मिस्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं।
- पीएम मोदी ब्रिक्स समिट के दौरान दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से भी मिलेंगे।
- दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का एक अहम सदस्य रहा है। राष्ट्रपति रामाफोसा ने शनिवार को 'Inclusive Global Governance & Strengthening Multilateralism' सेशन में हिस्सा लिया था और नई दिल्ली में 'भारत इनोवेट्स' प्रदर्शनी भी देखी थी।
क्या है इस साल के ब्रिक्स सम्मेलन का विषय
- इससे पहले, शनिवार को ब्रिक्स नेताओं ने सर्वसम्मति से नई दिल्ली घोषणापत्र 2026 को अपनाया था।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नतीजे को एक ऐसे ब्रिक्स का प्रतिबिंब बताया था जो "पहुंच में व्यापक और उद्देश्य में मजबूत" है।
- इस साल के शिखर सम्मेलन का विषय “Building Resilience for Innovation, Cooperation, and Sustainable Development” है।


