- Home
- News
- BRICS Summit: दिल्ली में लग्जरी कारों का किराया लाख के पार, इस रंग की गाड़ियों की मची है लूट
BRICS Summit: दिल्ली में लग्जरी कारों का किराया लाख के पार, इस रंग की गाड़ियों की मची है लूट
BRICS Summit 2026: दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट की वजह से लग्जरी कारों की डिमांड आसमान छू रही है। एक-एक दिन का किराया लाख रुपये से ज्यादा हो गया है। विदेशी मेहमानों के लिए ज्यादातर काले रंग की प्रीमियम गाड़ियां बुक की जा रही हैं…
16

Image Credit : ITG
दिल्ली में ब्रिक्स समिट का क्रेज़
नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ब्रिक्स (BRICS) समिट की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। इस अहम बैठक के लिए विदेशी मेहमान, VVIP और सीनियर अधिकारी पहुंच रहे हैं, जिससे दिल्ली में लग्जरी कारों की भारी डिमांड हो गई है। इन कारों का एक दिन का किराया लाख रुपये से भी ज़्यादा हो गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
Image Credit : ITG
किराया पहुंचा लाखों में
विदेशी मेहमानों के आने-जाने के लिए मर्सिडीज (Mercedes), बीएमडब्ल्यू (BMW), मेबैक (Maybach) और टोयोटा वेलफायर (Toyota Vellfire) जैसी महंगी गाड़ियां बुक की जा रही हैं। इनका किराया अब एक लाख रुपये के आंकड़े को छू गया है।
36
Image Credit : ITG
काले रंग की गाड़ियों की धूम
समिट में आने वाले ज़्यादातर मेहमानों की पहली पसंद 'काले रंग' की लग्जरी गाड़ियां हैं। काले रंग की मेबैक और मर्सिडीज कारों को पहली प्राथमिकता दी जा रही है, हालांकि सफेद रंग की कारों की भी अच्छी-खासी मांग है।
46
Image Credit : ITG
दूसरे राज्यों से आ रहीं गाड़ियां
दिल्ली में इतनी लग्जरी गाड़ियों की कमी के चलते, आस-पास के शहरों और राज्यों से भी कारें मंगाई जा रही हैं। साथ ही, कुछ लोकल गाड़ियों की स्पीड लिमिट 80 किमी/घंटा होती है, इसलिए मेहमानों के तेज़ सफ़र के लिए बाहर से बेहतर गाड़ियां बुलाई जा रही हैं।
56
Image Credit : ITG
ड्राइवरों को मिली खास ट्रेनिंग
इन कारों को चलाने वाले ड्राइवरों (Drivers) को खास ट्रेनिंग दी गई है। विदेशी मेहमानों से बातचीत के लिए उन्हें बेसिक इंग्लिश सिखाई गई है। साथ ही, अच्छे ड्रेस कोड और विनम्र व्यवहार पर भी ज़ोर दिया गया है।
66
Image Credit : ITG
करोड़ों का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय स्तर के समिट सिर्फ़ कूटनीतिक चर्चा तक ही सीमित नहीं रहते। ये लोकल होटल इंडस्ट्री, सिक्योरिटी और लग्जरी गाड़ियों के बाज़ार के लिए करोड़ों रुपये का कारोबार भी लेकर आते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos

