Budget 2026 से पहले महंगाई की मार-LPG सिलेंडर 50 रुपये महंगा, सिगरेट पर भी टैक्स बढ़ा
Budget Day 2026 से पहले झटका! 1 फरवरी से LPG Cylinder 50 रुपये महंगा, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर नया एक्साइज ड्यूटी लागू। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में नई कीमतें और आम आदमी की जेब पर असर।

Budget Day 2026: आज, 1 फरवरी 2026 को भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यूनियन बजट 2026 पेश करने वाली हैं। उससे पहले देश की जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। बजट 2026 पेश होने से पहले देश में दो अहम चीज़ें महंगी हो गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG Cylinder के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिए हैं, वहीं सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर नया एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर लागू कर दिया गया है। यह बदलाव आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधे असर डालेगा। खासकर धूम्रपान करने वाले और छोटे व्यवसायी अब ज्यादा खर्च करने के लिए तैयार रहें।
कहां कितना हो गया आज से एलपीजी सिलेंडर का दाम?
LPG Price Hike के बाद दिल्ली में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1740.50 रुपये का हो गया है, मुंबई में 1692 रुपये, कोलकाता में 1844.50 रुपये और चेन्नई में 1899.50 रुपये। पिछले महीने भी ये दाम बढ़ चुके थे, यानी लगातार दूसरे महीने महंगाई का झटका। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सिगरेट और तंबाकू उत्पाद क्यों हुए महंगे?
केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2026 से नया एक्साइज ड्यूटी स्ट्रक्चर लागू किया है। अब सिगरेट पर अधिकतम 40% GST + अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी + संबंधित सेस लगेगा। इससे पहले यह केवल 28% GST + कंपेंसेशन सेस था। इसके अलावा पान मसाला, खैनी, चबाने वाला तंबाकू और गुटखा पर भी नया टैक्स नियम लागू हो गया है।
तंबाकू प्रोडक्ट में कितने ऱुपए की हुई बड़ोत्तरी?
सिगरेट की लंबाई और प्रकार के आधार पर कीमत में प्रति स्टिक ₹2.05 से लेकर ₹8.50 तक बढ़ोतरी हुई है। पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर अब MRP आधारित मूल्यांकन लागू है। हेल्थ एंड नेशनल सिक्योरिटी सेस के तहत पैकिंग मशीनों में CCTV कैमरे लगाने और फुटेज 24 महीने तक रखने का नियम भी लागू किया गया है।
क्या आपके बजट पर असर पड़ेगा?
इन बदलावों का मकसद महामारी/स्वास्थ्य सुरक्षा और राजस्व बढ़ाना है। हालांकि आम आदमी और नियमित धूम्रपान करने वालों की जेब पर इसका असर साफ़ दिखाई देगा। क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू सिगरेट उद्योग की बिक्री अगले वित्त वर्ष में 6-8% तक गिर सकती है, जिससे तस्करी बढ़ने का भी खतरा है।
Budget Day Shock: LPG और सिगरेट महंगे, क्या है वजह?
सरकार का फोकस स्वास्थ्य और राजस्व बढ़ाना है। LPG Price Hike और सिगरेट टैक्स बढ़ोतरी का मकसद महंगाई के बावजूद सरकारी आय बढ़ाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप टैक्स स्ट्रक्चर लाना है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

