धमतरी के एक स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 6ठी से 8वीं क्लास के 35 बच्चों ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिए. ये सिलसिला करीब एक महीने से चल रहा था, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है. बच्चे एक-दूसरे को देखकर ऐसा कर रहे थे.

धमतरी: यहां के एक स्कूल में 35 बच्चों ने ब्लेड से अपने हाथ काट लिए. ये चौंकाने वाली घटना काफी देर से सामने आई है. बताया जा रहा है कि 6ठी से 8वीं क्लास के ये बच्चे पिछले एक महीने से एक-दूसरे की देखा-देखी में ऐसा कर रहे थे. हालांकि, इसकी असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है. ये मामला ठीक उस वक्त सामने आया है जब हाल ही में गाजियाबाद में कोरियन गेमिंग की लत के चलते तीन बहनों ने सुसाइड कर लिया था, जिससे चिंता और बढ़ गई है.

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों की कलाई पर मिले निशान

जब पेरेंट्स ने बच्चों की कलाई पर खरोंच के निशान देखे, तो उन्होंने टीचर्स को इस बारे में बताया. इसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने जिला प्रशासन को जानकारी दी. खबर बाहर आते ही स्कूल के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि 'बच्चों को स्कूल में ब्लेड कैसे मिला? टीचर्स को उनके हाथ पर लगे घाव क्यों नहीं दिखे?'. बताया जा रहा है कि 15-20 दिन पहले 21 लड़कों और 14 लड़कियों ने ऐसा किया था और वे यूनिफॉर्म से अपने घाव छिपा रहे थे. गनीमत है कि घाव गहरे नहीं हैं, इसलिए किसी की जान को खतरा नहीं है.

क्या है वजह?

शुरुआत में शक जताया जा रहा है कि शायद बच्चे किसी नशे की लत में या किसी ऑनलाइन गेम का चैलेंज पूरा करने के लिए हाथ काट रहे थे. लेकिन पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्होंने बस एक-दूसरे को देखकर ऐसा किया. फिलहाल, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर की अगुवाई में मामले की जांच चल रही है. सभी स्टूडेंट्स की काउंसलिंग भी कराई जा रही है. पेरेंट्स के मोबाइल फोन भी चेक किए गए, लेकिन उनमें कोई खतरनाक गेम नहीं मिला.