Abhijeet Dipke Latest News : CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने 37 दिन पहले जो संकल्प लिया था, वह पूरा हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी ने वह कर दिखाया जो विपक्षी पार्टियां नहीं कर सकी। अब लोगों के मन में सवाल है क्या दिपके भी केजरीवाली की तरह राजनीति में कदम रखेंगे?

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके ने रविवार को 37 दिनों तक चले आंदोलन को समर्थन देने के लिए देशभर के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही कहा कि अभी तो यह सिर्फ शुरूआत है….आगे बहुत कुछ करना है। अब सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि क्या अभिजीत दिपके अब सक्रिय राजनीति में कदम रखेंगे? क्या उनका चेहरा चुनावी राजनीति का चेहरा बनेगा। क्या आंदोलन से निकली आम आदमी पार्टी की तरह कॉकरोज जनता पार्टी भी चुनाव लड़ेगी? तो आइए जानते हैं...उन्होंने इसको लेकर क्या कहा....

अभिजीत दिपके ने बताया आगे क्या करना…

  • X पर शेयर किए एक वीडियो में दिपके ने कहा कि यह लंबा आंदोलन पूरी टीम के लिए बहुत मुश्किल था। उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जो आलोचना और शक के बावजूद आंदोलन के साथ खड़े रहे।
  • उन्होंने कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है... आखिरकार, मैं चैन से सो पाया और अपने बेडरूम में उठा, बिना ये सोचे कि आगे क्या करना है, या शाम तक क्या होगा. कोई घबराहट नहीं है."
  • दिपके ने आगे कहा, “पिछले 37 दिनों में हम जिस दौर से गुज़रे, वो बहुत-बहुत मुश्किल था. यह आसान नहीं था - सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम के लिए.”

आखिर दिल्ली छोड़ क्यों गए अभिजीत

  • अभिजीत दिपके ने बताया, "मैं उन सभी लोगों से सच में माफी मांगना चाहता हूं... जैसा कि आप जानते हैं, मुझे टाइफाइड है और बहुत तेज बुखार हो गया था - मेरा तापमान 101 तक पहुंच गया था, इसीलिए मुझे घर आना पड़ा।
  • जो लोग 37 दिनों तक प्रोटेस्ट साइट पर डटे रहे, दिपके ने उनका शुक्रिया करते हुए कहा कि देश के लिए उनकी कोशिशें बहुत मायने रखती हैं.

कॉकरोच जनता पार्टी आगे क्या करेगी?

  • दिपके ने कहा, "अगर आपने हमारी आलोचना नहीं की होती, अगर आपने हमसे सवाल नहीं पूछे होते, तो शायद हमें खुद को सुधारने का मौका नहीं मिलता. आपकी आलोचना और आपके जायज़ सवालों की वजह से ही हम खुद को बेहतर बना पाए, और मुझे लगता है कि इसीलिए हम अच्छा काम भी कर सके."
  • उन्होंने आगे कहा कि संगठन अपनी यात्रा जारी रखेगा और आंदोलन का खत्म होना तो बस एक शुरुआत है.
  • उन्होंने अपनी बात दोहराते हुए कहा, "जैसा कि मैंने कहा, और जैसा कि मैं पहले दिन से कह रहा हूं: यह तो बस एक शुरुआत है. कॉकरोच जनता पार्टी को अभी लंबा सफर तय करना है, और हम यकीनन लंबा सफर तय करेंगे. यह तो बस एक शुरुआत है।
  • CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक वीडियो जारी कर उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने युवाओं की इस बड़ी जीत को संभव बनाया।

Scroll to load tweet…

 <br>37 दिनों तक चला यह आंदोलन शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ खत्म हुआ. यह आंदोलन NEET-UG 2026 पेपर लीक को लेकर हुए देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच हुआ था. सरकार से अपनी मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद CJP ने जंतर-मंतर से अपना विरोध वापस ले लिया.<br>ॉ</p>