CM. मोहन यादव ने हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने कन्या गुरुकुल के सकारात्मक वातावरण की सराहना की और भारत माता मंदिर में श्रद्धा अर्पित की।

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योगगुरु स्वामी रामदेव के सान्निध्य में योगाभ्यास किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व और इसके सकारात्मक प्रभावों पर भी अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पतंजलि के कन्या गुरुकुल में संस्कार, साधना और आत्मबल से भरा वातावरण मन को गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Bharat Mata Mandir Visit: CM मोहन यादव ने भारत माता मंदिर में श्रद्धा अर्पित

योगाभ्यास के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार स्थित भारत माता मंदिर भी पहुंचे। वहां उन्होंने भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

'योग बना वैश्विक जन-आंदोलन'- CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग अब केवल भारत तक सीमित नहीं रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर आज पूरी दुनिया में एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने बताया कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे विश्वभर में सम्मान और अपनापन मिल रहा है।

Daily Yoga Benefits: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग अपनाने की अपील

डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश और देशवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग नियमित रूप से करने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत होता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और जीवन में संतुलन भी प्राप्त होता है। योग स्वस्थ, ऊर्जावान और संतुलित जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।