मंगलवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में CM योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इसके बाद उन्होंने युवाओं के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। CM ने ऐलान किया कि अगले 6 महीनों में 1 लाख और सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को एक कार्यक्रम में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने पहुंचे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री ने नए नियुक्त हुए युवाओं से बातचीत की, जिन्होंने सीएम से सेल्फी के लिए अनुरोध किया। इसके बाद योगी ने छात्रों की डिमांड खुश करते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाई।

जब सीएम योगी ने खुद ली सेल्फी

बता दें कि जैसे ही सीएम ने युवाओं की सेल्फी बात मानी तो वहां पर मौजूद युवाओं में फोटो खींचने की होड़ मच गई। हर कोई योगी बाबा के पास आकर तस्वीर खिंचवाना चाहता था।राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आयोजित यह समारोह में उस वक्त बेहद खास और भावुक हो गया। जब मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सहज तरीके से खुद मोबाइल से छात्रों के साथ सेल्फी ली।

योगी ने युवाओं को दिया रक्षाबंधन का तोहफा

  • बता दें कि कृषि विभाग के 3,446 तकनीकी सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद सीएम योगी ने युवाओं को संबोधित करते हुए एक और बड़ा ऐलान कर दिया। युवाओं ने कहा सीएम ने यह रक्षाबंधन का तोहफा दिया है।
  • CM योगी ने कहा, "मैं पूरे राज्य के युवाओं को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि अगले छह महीनों के अंदर... ध्यान दें, अगले छह महीनों के अंदर हम हर हफ्ते बैच में बांटकर 1,00,000 युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं।"
  • मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अपराध के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपना रही है और धोखाधड़ी व दूसरी गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके सरगनाओं को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ें।"

उत्तर प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक

  • CM योगी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक है और उन्होंने राज्य में चीनी की कमी के दावों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि राज्य में हर महीने करीब चार लाख टन चीनी की खपत होती है, जबकि अभी करीब 28 लाख टन चीनी स्टॉक में है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 अक्टूबर से चीनी मिलें फिर से काम शुरू कर देंगी।
  • मुख्यमंत्री ने विदेश में युवाओं के लिए रोजगार के मौकों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जापान, जर्मनी और इज़राइल जैसे देश उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौकरी देने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य से करीब 5,000 युवाओं को इज़राइल भेजा गया है, जो वहां हर महीने करीब 1.5 लाख रुपये कमा रहे हैं। साथ ही उन्हें मुफ्त खाना और रहना भी मिल रहा है।