ढाई करोड़ की कार से चोर क्या सामान चुराकर लेकर गए? चोरी का वीडियो देखने के बाद सीएम योगी के मन में क्या ख्याल आया?सीएम योगी ने कही ऐसी क्या बात जो आपको देगी सुकून? मुख्यमंत्री का क्यों ‘चौराहे पर चोरों का फोटो लगाने का मन हुआ?सीएम योगी ने क्या बताया चोरी का नया मॉडल?
CM Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल सोमवार 25 मई को लखनऊ में आयोजित नगर निगम के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने गमला चोरी का एक ऐसा अजब गजब किस्सा सुनाया कि सुनते ही मौके पर मौजूद मंत्री-विधायक और अफसर हंसी का ठहाके लगाने लगे। खुद मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए हैरानी जताई। उन्होंनेम कहा कैसे कोई ढाई करोड़ की कार से आकर 45 रुपए का गमला चुराकर ले जा सकता है?
योगी बोले-जरा संभलकर आ चुका है चोरी का नया मॉडल
दरअसल, सीएम योगी ने नगर निगम और सरकारी संपत्ति को नुकसान करने के विषय में बात कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा एक ऐसा मामला सामने आया है कि कुछ लोग ढाई करोड़ की कार से आते हैं और सड़क पर रखा 45 रुपए का गमला उठाकर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सीसीटीवी को मैंने खुद देखा है। सीएम ने इसे चोरी का नया मॉडल बताया है। योगी ने कहा कार में तेल डालने में जितना खर्च किया है उतने में आपका नया गमला ही आ जाता तो फिर इसे चोरी ही क्यों किया।
गमला चोरी पर CM योगी का बयान सुन हंसी से गूंजा हॉल
सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा-आपने इतनी मेहनत करके आपने 45 रुपए का गमला ही चुराया, जितने में तो आप नया खरीद लेते और खुद से पेड़ लगाते तो आपको सुकून मिलता। साथ ही आपका सम्मान भी बना रहता। एक चोरी का दाग तो नहीं लगता। सीएम ने कहा-जब तक लोग इस मानसिकता से नहीं निकलेंगे, हम कैसे शहर को सुंदर बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैंने ढाई करोड़ की कार से गमला चोरी करने का वीडियो देखा तो एक बार तो मुझे लगा कि क्यों ना इसकी फोटो शहर के हर चौराहे पर लगा दूं। इतना कहते ही हॉल में मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने लगा।


