Cockroach Janta Party Protest at Jantar Mantar : NEET 2026 पेपर लीक और CBSE को लेकर सड़कों पर उतरे 'कॉकरोच', क्या जाएगी धर्मेंद्र प्रधान की कुर्सी? अमेरिका से दिल्ली आए अभिजीत दिपके क्या अब होगा बड़ा खेला? 'लीक इन इंडिया' के नारों से गूंजा जंतर-मंतर, अब क्या करेगी मोदी सरकार?
Dharmendra Pradhan Resignation : 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन शुरू किया। यह प्रदर्शन हाल ही में हुए NEET 2026 पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ था। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान लोग ज़ोर-ज़ोर से नारे लगा रहे थे, "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो। हमने 'मेक इन इंडिया' मांगा था, तुमने 'लीक इन इंडिया' दे दिया।
अमेरिका से दिल्ली आए अभिजीत दिपके
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके इस प्रदर्शन की अगुवाई करने के लिए अमेरिका के बॉस्टन से खास तौर पर नई दिल्ली आए हैं। उन्हें एयरपोर्ट पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर की आत्मकथा हाथ में लिए देखा गया।
पूरी ताकत के साथ, कॉकरोच जंतर-मंतर पर
CJP के आधिकारिक X हैंडल "Coakroach is Back" ने एक पोस्ट में लिखा था, "भारत के संविधान की पूरी ताकत के साथ, कॉकरोच जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।
Scroll to load tweet…

कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे

X पर एक और पोस्ट में, CJP ने दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान पर इस्तीफा देने के लिए दबाव बनाने के मकसद से है।

पोस्ट में लिखा था, "दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। अब हम सीधे जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो सकते हैं, और हमें पहले की योजना के मुताबिक पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं है। कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं।

Delhi Police has granted permission for the protest at Jantar Mantar.

We can now assemble directly at Jantar Mantar, and no longer need to go to the Parliament Street Police Station, as originally planned.

Cockroaches aa rahe hain, Dharmendra Pradhan jaa rahe hain. ✊

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) 6 जून, 2026

<script src="https://platform.x.com/widgets.js">
कॉकरोच पार्टी को 10 बजे से 5 बजे तक की अनुमति

नई दिल्ली जिले के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के दफ्तर से जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने CJP को आज सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की इजाजत दी है।

CJP के संस्थापक दिपके को भेजे गए इस आदेश में कहा गया है कि प्रदर्शन की इजाजत सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों और संबंधित सिविल अपीलों के तहत एक बार की छूट के तौर पर दी गई है।

जानिए क्या है पूरा नीट पेपर लीक का मामला

यह प्रदर्शन ऐसे समय में हो रहा है जब प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर माहौल गरमाया हुआ है, जिसमें NEET-UG विवाद भी शामिल है। पेपर लीक और प्रशासनिक खामियों जैसी दिक्कतों के बाद इस साल की परीक्षा अब 21 जून को दोबारा होगी।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) इस मामले की जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। हाल ही में CBI डायरेक्टर प्रवीण सूद और NTA के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने एक संसदीय स्थायी समिति को जांच की प्रगति के बारे में जानकारी दी थी।

छात्र संगठन पहले से ही दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं और परीक्षाओं में बार-बार हो रही गड़बड़ियों के लिए जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। इससे पहले शिक्षा मंत्रालय के बाहर कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।