Rinku Singh Get Government Job :उत्तर प्रदेश सरकार आज मंगलवार को यूपी का नाम इंटरनेशनल लेवल तक बढ़ावे वाले 14 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र देगी। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ यह लेटर देंगे। जिसमें  क्रिकेटर रिंकू सिंह को स्पेशल ऑफिसर बनाया जा रहा है।

T20 वर्ल्ड कप विजेता और तूफानी बल्लेबाजी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए आज का दिन बेहद खास है। क्योंकि उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बेहद सम्मानजनक और अहम जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। यानि उन्हें आज सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनेंगे रिंकू सिंह

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने हाथों से रिंकू सिंह को लखनऊ में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे। अक्सर तो क्रिकेटर को पुलिस विभाग में डीएसपी की जिम्मेदारी दी जाती है, लेकिन रिंकू सिंह खेल के विकास में प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाएंगे। यानि उनको रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का ज्वॉनिंग लेटर सौंपा जाएगा।

यूपी के 14 खिलाड़ियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह सम्मान कर रही है। सीएम योगी मंगलवार को क्रिकेट के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक जैसे विभिन्न खेलों से जुड़े कुल 14 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देंगे।इन 

किसी को DSP तो किसी को बनाया जा रहा BDO

यूपी सरकार जिन खिलाड़ियों को यह सम्मान देने जा रहीहै उसमें हॉकी में यूपी का मान बढ़ाने वाले राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी बनाया जाएगा। वहीं पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण कुमार को भी डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति दिया जाएगा। इनके अतिरिक्त पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले अजीत सिंह को जिला पंचायत राज अधिकारी तो 200 मीटर रेस में कांस्य पदक जीतने वाली सिमरन को भी इसी विभाग में अहम पद दिया जाएगा।100 और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रतिपाल को बीडीओ अफसर बनाया जा रहा है।