MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Delhi Murder: 60 लाख का पैकेज, 4 माह के जुड़वां बच्चे...फिर क्यों मिटा Adobe इंजीनियर का वजूद?

Delhi Murder: 60 लाख का पैकेज, 4 माह के जुड़वां बच्चे...फिर क्यों मिटा Adobe इंजीनियर का वजूद?

Delhi Adobe Engineer Murder: दिल्ली में बच्चे की दवा को लेकर पत्नी से विवाद के बाद Adobe इंजीनियर विनय गुप्ता की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए।आरोप ससुराल वालों पर है। CCTV में क्या कैद हुआ और पत्नी समेत 4 गिरफ्तारियों के पीछे क्या कहानी है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Aug 22 2026, 12:37 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
दिल्ली में ख़ूनी पारिवारिक ड्रामा: बच्चे की दवा पर हुआ झगड़ा
Image Credit : X

दिल्ली में ख़ूनी पारिवारिक ड्रामा: बच्चे की दवा पर हुआ झगड़ा

नई दिल्ली: दिल्ली के निहाल विहार में एक घरेलू विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जान चली गई। मृतक विनय गुप्ता, नोएडा स्थित Adobe में कार्यरत थे। आरोप है कि पत्नी से बच्चे को दवा देने को लेकर हुए विवाद के बाद उनके ससुराल वालों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
बच्चे को दवा देने को लेकर शुरू हुआ विवाद
Image Credit : X

बच्चे को दवा देने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता और उनकी पत्नी रेखा के बीच उनके साढ़े चार महीने के जुड़वां बच्चों को दवा पिलाने को लेकर बहस शुरू हुई थी। किसे पता था कि यह मामूली सी बात कुछ ही देर में एक खौफनाक और जानलेवा हमले का रूप ले लेगी।

Related Articles

Related image1
बच्चों ने लाइन में लगकर डस्टबिन में फेंका खाना, बिहार के मिड-डे मील का ये VIDEO उड़ा देगा होश!
Related image2
US Canada Trade War: आखिरी वक्त पर ट्रंप ने खेला कौन सा खेल? PM कार्नी ने रोकी ट्रेड टॉक, टैरिफ पर बड़ा ऐलान!
37
CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम?
Image Credit : X

CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम?

घटना से जुड़े CCTV फुटेज में रेखा और उनकी भाभी समेत परिवार के कुछ सदस्यों के घर पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं। फुटेज में कथित तौर पर रेखा के दो भाई, उनके पिता और एक अन्य व्यक्ति भी कार से उतरते दिखाई देते हैं। विनय के परिवार का आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। हालांकि, इन आरोपों की पूरी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

#WATCH | Delhi | Vinay Gupta's brother Pradeep Singh says, "When I went there, I saw that after the scuffle, the young man was lying there in a critical condition. If he had been taken to the hospital half an hour earlier, he might have survived. I can't even comprehend the… pic.twitter.com/0mw59VFZTd

— ANI (@ANI) August 22, 2026

47
मां ने रोकने की कोशिश की, लेकिन...
Image Credit : X

मां ने रोकने की कोशिश की, लेकिन...

विनय की मां उस समय घर में मौजूद थीं। परिवार के मुताबिक, जब कथित हमला शुरू हुआ, तब वह मेहमानों के लिए पानी और नाश्ते का इंतजाम करने बाहर गई थीं। वापस लौटने पर उन्होंने अपने बेटे को लोगों से घिरा और पिटता हुआ देखा। उन्होंने कथित तौर पर बीच-बचाव करने और हमलावरों को रोकने की कोशिश की। परिवार का आरोप है कि विनय का गला दबाया गया और उनकी छाती पर घूंसे तथा लातें मारी गईं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि घटना से पहले घर के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे। परिवार ने इसे सुनियोजित हमले का हिस्सा बताया है। हालांकि, पुलिस जांच में इन आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।

57
₹60 लाख का पैकेज, चार महीने पहले बने थे पिता
Image Credit : X

₹60 लाख का पैकेज, चार महीने पहले बने थे पिता

विनय नोएडा स्थित Adobe में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे और उनका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये बताया गया है। उनकी शादी रेखा से लगभग साढ़े तीन साल पहले हुई थी। करीब साढ़े चार महीने पहले ही दंपति जुड़वां बच्चों-एक बेटा और एक बेटी-के माता-पिता बने थे।

67
अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
Image Credit : X

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत

मारपीट के कुछ ही देर बाद विनय की हालत गंभीर हो गई। एक पड़ोसी उन्हें कंधे पर उठाकर अस्पताल ले गया। कथित तौर पर रेखा के परिवार के कुछ सदस्य भी उसके पीछे दिखाई दिए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और जांच शुरू हुई।

77
पत्नी समेत कौन चार लोग हुए गिरफ्तार?
Image Credit : X

पत्नी समेत कौन चार लोग हुए गिरफ्तार?

परिवार के अनुसार, विनय और रेखा दिल्ली के निहाल विहार स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर रहते थे, जबकि विनय के माता-पिता नीचे रहते थे। पुलिस के मुताबिक, मामले में रेखा, उनके दो भाई और एक भाभी को गिरफ्तार किया गया है। विनय के परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि रेखा के भाई ने पहले भी मामूली विवादों को लेकर विनय को जान से मारने की धमकी दी थी। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम, CCTV फुटेज और आरोपों की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज
दिल्ली समाचार
दिल्ली अपराध समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Chandigarh Teachers Protest: वित्त मंत्री के घर के बाहर ETT टीचर्स का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प
Recommended image2
डिजिटल अरेस्ट से सावधान! नोएडा में बुजुर्ग दंपति ने गंवाए जीवनभर की कमाई के ₹58 लाख
Recommended image3
रावलपिंडी की सुरक्षा सेना के हवाले, 6 महीने तक तैनात रहेंगी 3 सैन्य कंपनियां-जानें आखिर क्यों...
Recommended image4
Delhi Horror: नर्सिंग छात्रा के साथ आधी रात का खौफनाक दृश्य, हॉस्टल में लगा ली फांसी
Recommended image5
US Canada Trade War: आखिरी वक्त पर ट्रंप ने खेला कौन सा खेल? PM कार्नी ने रोकी ट्रेड टॉक, टैरिफ पर बड़ा ऐलान!
Related Stories
Recommended image1
बच्चों ने लाइन में लगकर डस्टबिन में फेंका खाना, बिहार के मिड-डे मील का ये VIDEO उड़ा देगा होश!
Recommended image2
US Canada Trade War: आखिरी वक्त पर ट्रंप ने खेला कौन सा खेल? PM कार्नी ने रोकी ट्रेड टॉक, टैरिफ पर बड़ा ऐलान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved