Delhi Rain Alert Today: दिल्ली में 5 जुलाई 2026 को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। जानें दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा, पूरा अपडेट।

Delhi Heavy Rain Forecast 5 July 2026: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानिए आज पूरे दिन दिल्ली के मौसम का हाल

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा?

5 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा में नमी का स्तर 70 से 95 प्रतिशत तक बना रह सकता है। अधिक नमी और लगातार बादलों की वजह से उमस महसूस हो सकती है, लेकिन बारिश के बाद मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में आज सुबह से रात तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दोपहर तक भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवा चलने के आसार हैं। शाम और रात में भी कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है। यानी पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।

दिल्ली के लोगों के लिए क्या है सलाह?

बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए बिना जरूरी काम के खुले स्थानों पर ज्यादा देर रुकने से बचें। गरज-चमक के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखें। अगर बाइक या कार से सफर कर रहे हैं तो सड़क पर फिसलन और जलभराव वाले इलाकों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। घर से निकलते समय छाता या रेनकोट साथ रखना बेहतर रहेगा।

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक भी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई से 9 जुलाई तक भी दिल्ली में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में भी राजधानी में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी और लोगों को बीच-बीच में बारिश से राहत के साथ मौसम का बदला हुआ मिजाज देखने को मिलेगा।