दिल्ली पुलिस डिजिटल सुरक्षा के लिए 'Gen Z' के 'Clock It' ट्रेंड का उपयोग कर रही है। इंस्टाग्राम के जरिए वे युवाओं को पासवर्ड सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने जैसे जरूरी संदेश दे रहे हैं, ताकि वे ऑनलाइन सुरक्षित रहें।

डिजिटल सेफ्टी से जुड़े जरूरी मैसेज लोगों तक पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया के नए 'Gen Z' ट्रेंड्स का सहारा ले रही है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे 'Clock It' ट्रेंड का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली पुलिस ने साइबर सेफ्टी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रहा है।

इस कैंपेन के जरिए दिल्ली पुलिस यूजर्स को डिजिटल दुनिया में सेफ रहने की आदतें याद दिला रही है। पुलिस लोगों से कह रही है कि जब भी पासवर्ड किसी से शेयर न करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने और जिम्मेदारी से इंटरनेट इस्तेमाल करने जैसी बातें सामने आएं, तो उन्हें 'क्लॉक' करें, यानी उन पर ध्यान दें। पोस्ट में ताली बजाने वाला एक क्यूट इमोजी भी है, जो इस कैंपेन को और दिलचस्प बना रहा है।

View post on Instagram

यह 'Clock It' ट्रेंड आखिर है क्या?

यह टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर आजकल खूब चल रहा एक नया शब्द है। नई पीढ़ी (Gen Z) आमतौर पर इस शब्द का इस्तेमाल किसी बात पर 'खास ध्यान देने', 'पहचानने' या 'किसी चीज का खुलासा करने' के लिए करती है। रील्स बनाने वाले क्रिएटर्स अक्सर किसी खास बर्ताव, गलतियों, फैशन या खतरे के संकेतों को मजाकिया और थोड़े नाटकीय अंदाज में दिखाने के लिए इस ट्रेंड का खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने इसी पॉपुलर ट्रेंड को अपने अनोखे अंदाज में अपनाकर, ऑनलाइन सेफ्टी और जागरूकता जैसे गंभीर मैसेज को युवा पीढ़ी तक कामयाबी से पहुंचाया है।