- Home
- News
- Satya Niketan हादसे के 10 बड़े अपडेटः जेल में मालिक-अफसरों पर गाज, Supreme Court तक पहुंचा मामला
Satya Niketan हादसे के 10 बड़े अपडेटः जेल में मालिक-अफसरों पर गाज, Supreme Court तक पहुंचा मामला
दिल्ली में 6 सितंबर को सत्य निकेतन 5 मंजिला PG बिल्डिंग ढहने से 7 लोगों की मौत और 5 घायल हुए। 27 घंटे बाद रेस्क्यू पूरा हुआ। मालिक परिवार गिरफ्तार, 5 MCD अधिकारी सस्पेंड। PG के स्ट्रक्चरल ऑडिट की तैयारी शुरू। सत्य निकेतन हादसे के 10 लेटेस्ट अपडेट

हादसे में 7 लोगों की मौत
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5 मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की जान गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में छात्र और एक बुजुर्ग मजदूर भी शामिल हैं।

करीब 27 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
NDRF, दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस और दूसरी एजेंसियों ने लगातार मलबा हटाकर लोगों की तलाश की। करीब 27 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म किया गया।
बिल्डिंग मालिक का परिवार गिरफ्तार
पुलिस ने कथित मालिक हरिराम गुप्ता, उनकी पत्नी उर्मिला गुप्ता और बेटे महेश गुप्ता को गिरफ्तार किया है। हरिराम और उर्मिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि बेटे को 2 दिन की पुलिस रिमांड मिली है।
MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड
हादसे के बाद MCD ने साउथ जोन के 5 अधिकारियों पर कार्रवाई की है। इनमें डिप्टी कमिश्नर, सुपरिटेंडिंग इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
अवैध निर्माण पर सख्ती का आदेश
MCD ने 4 मंजिल से ज्यादा वाले अवैध निर्माणों को तुरंत सील करने के निर्देश दिए हैं। जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की बात कही गई है।
PG और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट
हादसे के बाद दिल्ली में PG, प्राइवेट हॉस्टल और दूसरी छात्र रहने की जगहों की सुरक्षा जांच की मांग तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट में भी सभी PG और हॉस्टल के सेफ्टी ऑडिट की मांग रखी गई है।
दिल्ली सरकार नई सेफ्टी पॉलिसी पर काम कर रही है
सरकार ऐसी पॉलिसी बनाने पर विचार कर रही है जिसमें PG, हॉस्टल, स्कूल, नर्सिंग होम जैसी पब्लिक-यूज बिल्डिंग के लिए स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट जरूरी हो सकता है।
बेसमेंट निर्माण भी जांच के घेरे में
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग में बेसमेंट से जुड़े निर्माण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब अधिकारी यह देख रहे हैं कि निर्माण को मंजूरी कैसे मिली और सुरक्षा नियमों का पालन हुआ या नहीं।
सुप्रीम कोर्ट में भी मामला पहुंचा
सत्य निकेतन हादसे के बाद सुप्रीम कोर्ट में छात्र आवासों की सुरक्षा का मुद्दा उठा है। कोर्ट ने संकेत दिया है कि जरूरत पड़ने पर पूरे देश के लिए सेफ्टी गाइडलाइन बनाई जा सकती है।
हादसे के बाद छात्र PG छोड़ने लगे
सत्य निकेतन और आसपास रहने वाले कई छात्रों में डर का माहौल है। कुछ छात्रों ने इलाके में रहना असुरक्षित महसूस होने की बात कही है और PG छोड़ने का फैसला किया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

