Delhi Fire Incident : दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में इतनी भयानक आग लगी कि कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग चल गई। जिसमें 9 लोगों की नींद में ही मौत हो गई।  घटना का मंजर बेहद भयावह था, जिसे देखकर बचावकर्मी भी सिहर उठे।

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया। यहां एक चार मंजिला बिल्डिंग में इतनी भायनक आग लगी कि 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि 13 लोग गंभीर रुप से झुलस गए हैं। रेस्क्यू किए गए कुछ लोगों की हालत सीरियस बनी हुई है। आग लगने की अभी मुख्य वजह का तो पता नहीं चली है। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है और प्रशासन ने भी आशंका जताई जा रही है कि एसी यूनिट में विस्फोट के कारण आग भड़की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसी लाश बेड पर तो किसी का शव सीढ़ियों पर मिला

स्थीयन लोगों ने बताया कि यह हादसा एसी की वजह से हुआ है। पहले एसी से एक चिंगारी निकली और धमाका हुआ और फिर देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। जो लोग गहरी नींद में थे वह बेड से भी नहीं उठ सके और उनकी बिस्तर पर मौत हो गई। बताया जाता है कि लोगों ने अपनी जान बचाने की कोशिश तो की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। तीसरे फ्लोर में रहने वाला परिवार अपनी जान बचाने के लिए छत की तरफ भागे , लेकिन छत का दरवाजा बंद था जिसकी वजह से वो वहीं फंसे रह गए ।

लाशें जलकर बन चुकी थीं कंकाल

रेस्क्यू टीम ने बताया कि जब हम लोग घर के अंदर पहुंचे तो मरने वालों में किसी का शव बेड पर मिला तो किसी का शव सीढ़ियों पर पड़ा था। इन लोगों की मौत इतनी भयानक थी कि शव जलकर कंकाल बन गए। यानि उनका एक हिस्सा भी नहीं दिख रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे किसी को चलती भट्टी में फेंक दिया हो। लाशों का दृश्य इतना डरावना था कि हमारे रोंगटे खड़े हो गए। मरने वालों की पहचान डीएनए टेस्ट के बाद ही होगी।

वो शख्स जिसने आंखों से देखा आग का मंजर

वहीं मीडिया को घटना के बारे में जानकारी देते हुए विवेक विहार इलाके में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि रात के करीब 3 बजे थे, में जाग रहा था, जब बालकनी में आया तो देखा तो बड़ी बड़ी आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। जब मैं आग के पास पहुंचा तो यह मंजर देखकर दिल दहला गया। इसके बाद मैंने आसापास के लोगों को बुलाया। इस घटना का मैंने वीडियो भी बनाया है।