फरीदाबाद में एकतरफा प्यार में 21 वर्षीय युवक ने एक स्कूल टीचर की चाकू से 34 बार वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने यह हमला टीचर के इनकार करने से नाराज होकर किया। पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

हरियाणा के फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल के कॉरिडोर में एक टीचर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाली टीचर का नाम संध्या करहाना है, जो स्कूल में इंग्लिश पढ़ाती थीं। 21 साल के आरोपी अमित ने सिर्फ 30 सेकंड में टीचर पर 34 बार चाकू से वार किया। पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया है।

संध्या फरीदाबाद के एक बड़े प्राइवेट स्कूल में टीचर थीं और उनकी उम्र 29 साल थी। पुलिस को दिए बयान में अमित ने बताया कि उसने इस हत्या की प्लानिंग करीब दो महीने तक की थी। उसने टीचर पर स्कूल आते या जाते समय हमला करने के लिए एक खास चाकू भी खरीदा था।

3 अगस्त को आरोपी ने संध्या के पति का नाम लेकर उन्हें कॉरिडोर में बुलाया। फिर उसने संध्या के बाल पकड़े और उनकी गर्दन और सीने पर 27 से ज्यादा बार बेरहमी से चाकू से वार किए। पुलिस ने बताया कि हमले के दौरान चाकू मुड़ गया था, लेकिन आरोपी का गुस्सा इतना ज्यादा था कि वह रुका नहीं और हमला करता रहा। टीचर की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हमला एकतरफा प्यार का नतीजा था। आरोपी अमित, संध्या से प्यार करता था, लेकिन संध्या ने उसे मना कर दिया था। 21 साल के अमित की हरकतों से परेशान होकर संध्या ने अपना घर और नौकरी दोनों बदल ली थी। इसी बात से भड़ककर अमित ने यह हमला किया। टीचर के परिवार का आरोप है कि उन्होंने पहले भी इस लड़के के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संध्या के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र सात और पांच साल है।