Fatehpur Wife Murder Case : यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी कातिल पत्नी को गिरफ्तार किया है। जिसने सोते समय अपने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलकर मार डाला। इसके बाद पुलिस को सामने एक अलग कहानी बयां कर दी।
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति को बाथरूम में दफनाने वाली पत्नी रूबी के सच ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं था कि यूपी के फतेहपुर से एक ऐसी ही जल्लाद बीवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने सोते समय पति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, चीखते-चीखते उसने प्राण त्याग दिए। पत्थर दिल पत्नी बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर घर से बाहर निकल गई।

पुलिस के सामने नाटक करती रही हत्यारिन
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली वारदात जिले के मलवां थाने क्षेत्र के तारपुर असवार गांव की है। जहां 26 जून की रात इस घटना को अंजाम दिया गया था। अपने हाथ से खुद सुहाग उजाड़ने वाली इस किलर पत्नी का नाम प्रीति उर्फ विनीता है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले तो वह गुमराह करती रही, लेकिन कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना सारा जुर्म कबूल कर लिया।
जल्लाद पत्नी का खौफनाक कबूलनामा
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि रोजाना पति से किसी ना किसी बात पर घरेलू विवाद होता रहता था। वह आए दिन मेरे साथ मारपीट करता था। इसलिए रोजाना की मारपीट से परेशान होकर मैंने यह कदम उठाया। लेकिन महिला ने हत्या करने के बाद परिवार और पुलिस के सामने झूठी कहानी गढ़ दी। महिला ने कहा कि गैस चूल्हे से आग लगी है, यह घटना उस वक्त घटी जब वो घर से बाहर गई थी। लेकिन पुलिस को उसकी बताई बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। इसलिए चुपचाप पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। एक सप्ताह की जांच के बाद मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया तो गांव के लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हर तरफ यही चर्चा होती रही कि एक महिला इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकती है।
पति को मारकर बाथरूम में दफना दी थी लाश
बता दें कि तीन दिन पहले उत्तर प्रदेश के आगरा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई थी। जहां एक 40 वर्षीय रूबी नाम की महिला ने अपने पति को खीर में जहर देकर मार डाला था। इसके बाद किसी को उस पर शक ना हो इसलिए लाश को अपने ही बाथरूम में दफन कर दिया। वह रोजाना उसी फर्स पर बैठकर नाहाती जहां पति की दफन किया था। लेकिन कानून के हाथों से वो शातिर कातिल भी नहीं बच सकी। जब पुलिस ने टाइल वाला फर्श तोड़ा, तो नीचे जो दिखा उसने अनुभवी पुलिस अफसरों के भी होश उड़ा दिए।


