- Home
- News
- खूबसूरत पहाड़ों को चीरते हुए जम्मू से श्रीनगर पहुंची पहली वंदे भारत, देखिए 1st day की तस्वीरें
खूबसूरत पहाड़ों को चीरते हुए जम्मू से श्रीनगर पहुंची पहली वंदे भारत, देखिए 1st day की तस्वीरें
जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। यह ट्रेन 267 किलोमीटर का सफर लगभग 4 घंटे 50 मिनट में तय करेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक आरामदायक होगी। इस लग्जरी ट्रेन में खूबसूरत वादियों के बीच सफर का अनुभव मिलेगा।

जम्मू से श्रीनगर पहुंची पहली वंदे भारत
जम्मू-कश्मीर के ही नहीं देशभर के लोगों के लिए खुशखबरी है। क्योंकि जम्मू तवी से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। सेंट्रल रेलवे मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने आज बुधवार 30 अप्रैल को राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना किया।
कितनी स्पीड में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
आज पहले दिन जम्मू के कई यात्रियों ने श्रीनगर तक का सफर भी किया। हालांकि, आम आदमी के लिए वंदे भारत ट्रेन 2 मई से शुरू की जाएगी। अब वंदे भारत में सफर करने से यात्रियों का समय बचेगा। यानि 6 घंटे की यात्रा अब 4 घंटे और 50 मिनट में पूरी होगी। ट्रेन की औसत गति 55 से 57 किलोमीटर होगी।
कितने किलोमीटर की यात्रा होगी?
बता दें कि जम्मू से श्रीनगर की दूरी करीब 267 किलोमीटर है, लेकिन यह सफर आपका बेहद लग्जरी होगा। क्योंकि ट्रेन पाहड़ों को चीरते हुए जाएगी। पटरी के दोनों तरफ खूबसूरत पहाड़ी और नदी-झरने इस यात्रा को और सुगम और सुंदर बना देंगे।
ट्रेन की क्या होगी टाइमिंग
20 लग्जरी कोचों वाली यह वंदे भारत जम्मू से सुबह 6:20 बजे रवाना होगी। वहीं 11:10 बजे श्रीनगर पहुंच जाएंगी। वहीं दोपहर 2:00 बजे श्रीनगर से प्रस्थान करेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू पहुंच जाएगी।
ट्रेन कितने स्टेशनों पर रुकेगी?
जम्मू और श्रीनगर के बीच शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन संगड, रामनगर, श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा, रियासी, बनिहाल रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से टूरिज्म और व्यपार को बढ़ावा मिलेगा।
कितना होगा ट्रेन का किराया
जम्मी से श्रीनगर चलवे वाली वंदे भारत में सुरक्षा के कड़े इंताजम होंगे। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। शनिवार से इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी।ट्रेन संख्या 26401/26402 मंगलवार को और 26403/26404 बुधवार को नहीं चलेंगी। चेयर कार का किराया करीब 900 रुपए तो वहीं एग्जिक्यूटिव चेयर कार का फेयर 1500 के लगभग होगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

