पंजाब की ये 5 तस्वीरें हर किसी को रूला रहीं, CM भगवंत मान से बस एक ही सवाल
पंजाब में अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस से हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पंजाब गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस
पंजाब में अमृतसर के वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा की सुसाइड केस से सियासत गरमाई हुई है। इतना ही नहीं सीएम भगवंत मान और उनके मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं। मृतक अफसर रंधावा की पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बुजुर्ग माता-पिता अपने जवान बेटे के इस तरह जाने से बिलख रहे हैं। परिवार का कहना है कि जब तक मंत्री गिरफ्तार नहीं हो जाता वह अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
पंजाब के मार्मिक तस्वीर
यह बेहद मार्मिक तस्वीर में, जिसमें नजर आ रहीं वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर और उनके बच्चे दिखाई दे रहे हैं। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। उनका कहना है कि जब तक मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्री लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर को गिरफ्तारी का आदेश नहीं देते तब तक वह पति का अंतिम संस्कार नहीं करेंगी।
झाड़ू वालों ने मेरा बेटा खा लिया
इस तस्वीर में नजर आ रहीं गगनदीप सिंह रंधावा के परिवार के अन्य लोग और उनकी मां नडर आ रही हैं। मां ने रोते हुए कहा-पंजाब में आप के झाड़ू ने मेरे बेटे को मार डाला। इन्होंने मेरे घर में ही झाड़ू फेर दिया, जिसने मुझे जिंदगी भर का गम दे दिया।
एक परिवार के दर्द से पंजाब में हड़कंप
पंजाब में इस वक्त सियासत गरमाई हुई है। आप सरकार के खिलाफ और रंधावा परिवार के साथ राज्य के लाखों लोग और सभी राजनीतिक दल खड़े हैं। वहीं, चंडीगढ़ में भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं व वर्करों ने प्रदर्शन किया। सरकार को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द भुल्लर को गिरफ्तार कर जेल में डालिए।
मंत्री लालजीत भुल्लर ने रंधावा को धमकाया था
बता दें कि अमृतसर में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने शनिवार सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार पंजाब सरकार में मंत्री लालजीत भुल्लर को बताया था। मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने वेयरहाउस कॉर्पोरेशन एजेंसी में अपने पिता के नाम पर एक टेंडर अप्लाई किया था। लेकिन उनको टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने कंपनी के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा को घर बुलाकार डराया धमकाया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

