डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिन की परोल दी गई है। रेप केस में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम 2020 से अब तक 17वीं बार जेल से बाहर आया है और कुल 450 से ज्यादा दिन बाहर बिता चुका है।

डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 21 दिनों की परोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद था। परोल मिलने के बाद उसे सिरसा जाने की इजाजत दी गई है। हैरानी की बात ये है कि 2020 से लेकर अब तक यह 17वीं बार है जब गुरमीत राम रहीम जेल से बाहर आया है।

खुद को 'भगवान' बताने वाला राम रहीम जेल में क्यों है?

गुरमीत राम रहीम को 2017 में अपनी दो महिला अनुयायियों से रेप के मामले में दोषी पाया गया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई थी। इससे ठीक तीन महीने पहले, मई 2026 में भी उसे 30 दिन की परोल मिली थी।

जेल के अंदर कम, बाहर ज्यादा रहा राम रहीम!

अक्टूबर 2020 में पहली बार एक दिन के लिए जेल से बाहर आने के बाद से परोल और फरलो का यह सिलसिला जारी है। अब तक राम रहीम 17 बार में 450 से ज्यादा दिन जेल से बाहर बिता चुका है।

कब-कब और कितने दिन की मिली परोल?

2021 में एक बार - मई में कुछ घंटों के लिए।

2022 में तीन बार, कुल 91 दिन।

  • फरवरी 2022 में 21 दिन।
  • जून 2022 में 30 दिन।
  • अक्टूबर 2022 में 40 दिन।

साल 2025 में 3 बार, 91 दिनों के लिए

  • जनवरी 2023 में 40 दिन
  • जुलाई 2023 में 30 दिन
  • नवंबर 2023 में 21 दिन

2024 में दो बार, 91 दिनों के लिए

  • जनवरी 2024 में 50 दिन
  • अगस्त 2024 में 21 दिन
  • अक्टूबर 2024 में 20 दिन

साल 2025 में तीन बार, 91 दिनों के लिए

  • जनवरी 2025 में 30 दिन
  • अप्रैल 2025 में 21 दिन
  • अगस्त 2025 में 40 दिन

2026 में अब तक तीन बार, 91 दिनों के लिए

  • जनवरी 2026 में 40 दिन
  • मई 2026 में 30 दिन
  • अगस्त 2026 में 21 दिन