MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • News
  • ‘अंकल कैमरा बंद कर दो’, गुरुग्राम की सड़क पर ऐसा क्या हुआ कि युवती भी घबरा गई?

‘अंकल कैमरा बंद कर दो’, गुरुग्राम की सड़क पर ऐसा क्या हुआ कि युवती भी घबरा गई?

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम के सिविल लाइन इलाके में युवक ने युवती को बाहों में लेकर हंगामा किया और ‘मुझे बचा लो’ चिल्लाता रहा। पुलिस पहुंची तो परिजनों ने उसकी मानसिक हालत से जुड़ी जानकारी दी।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Sep 12 2026, 04:20 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर चिल्लाता रहा युवक
Image Credit : X

गुरुग्राम में युवती को बाहों में लेकर चिल्लाता रहा युवक

गुरुग्राम की सड़क पर उस वक्त अचानक भीड़ जुट गई, जब एक युवक एक युवती को बाहों में लेकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। वह बार-बार कह रहा था, “वो गोली मार देंगे, मुझे बचा लो।” युवती को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे छुड़ाने की कोशिश की तो युवक लड़की के पीछे छिपने लगा। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
सड़क पर अचानक शुरू हुआ हंगामा
Image Credit : X

सड़क पर अचानक शुरू हुआ हंगामा

घटना गुरुग्राम के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से एक युवक युवती के साथ किसी काम के सिलसिले में गुरुग्राम आया था। इसी दौरान युवक अचानक घबराकर हंगामा करने लगा। वह सड़क किनारे बैठ गया और युवती को कसकर पकड़ लिया। उसकी बातें सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।

वीडियो में युवक के चारों तरफ लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। कुछ लोग युवती को छोड़ने के लिए युवक से कहते नजर आते हैं। इसी दौरान युवक लड़की की गर्दन पकड़कर बैठ जाता है और खुद को बचाने की गुहार लगाता रहता है।

जब कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो युवती ने उनसे कहा, “अंकल प्लीज कैमरा बंद कर दो।” घटना के दौरान लड़की भी काफी असहज और परेशान नजर आई।

Related Articles

Related image1
अब ऐसा दिखेगा MP का Transport System? इंदौर एक्सपो में दिखी नई तस्वीर!
Related image2
Putin vs Xi Jinping: दिल्ली में सिर्फ दो राष्ट्रपति नहीं, रूस-चीन की ‘शाही सवारियां’ भी आमने-सामने
35
पुलिस पहुंची तो भी जारी रहा ड्रामा
Image Credit : X

पुलिस पहुंची तो भी जारी रहा ड्रामा

स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को शांत कराने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित घेरे में लेने का प्रयास किया, लेकिन युवक लगातार घबराया हुआ था और किसी से बचाने की बात कहता रहा।

🚨 GURUGRAM : A young man was seen holding a woman and shouting for help, drawing a crowd of onlookers. Civil Lines police arrived and calmed the situation, while the woman reportedly contacted his relatives in Delhi about the incident. pic.twitter.com/Z7hQfGllev

— indiainlast24hr (@indiain24hr) September 12, 2026

45
परिजनों ने बताई युवक की हालत
Image Credit : X

परिजनों ने बताई युवक की हालत

काफी देर बाद युवती ने युवक के परिजनों को फोन किया। इसके बाद दिल्ली के उत्तम नगर से उसके परिजन गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वह पिछले कुछ समय से तनाव में है। उसका डॉक्टर से इलाज भी चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवक काम के सिलसिले में घर से निकला था, लेकिन रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह भ्रम की स्थिति में पहुंच गया।

55
पुलिस ने परिजनों को सौंपा युवक
Image Credit : X

पुलिस ने परिजनों को सौंपा युवक

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के अनुसार, पुलिस को युवक द्वारा हंगामा करने और खुद की जान को खतरा बताने की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में युवक दिल्ली का रहने वाला और मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया गया। परिजनों ने इलाज से जुड़े दस्तावेज पुलिस को दिखाए। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
हरियाणा समाचार
वायरल खबरें
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?
Recommended image2
दिल्ली से ज्यादा जहरीली हरियाणा के इस शहर की हवा, NCR में बढ़ा प्रदूषण; जानिए कहां पहुंचा AQI
Recommended image3
Now Playing
IIFA में सलमान खान ने क्यों सबकी लगाई क्लास?
Recommended image4
Now Playing
लद्दाख को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा? पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने उठाया बड़ा मुद्दा
Recommended image5
न इंजीनियरिंग की डिग्री, न कोई बड़ी लैब! कौन है मैकेनिक का बेटा, जिसने बना दी 'उड़ने वाली कार'
Related Stories
Recommended image1
अब ऐसा दिखेगा MP का Transport System? इंदौर एक्सपो में दिखी नई तस्वीर!
Recommended image2
Putin vs Xi Jinping: दिल्ली में सिर्फ दो राष्ट्रपति नहीं, रूस-चीन की ‘शाही सवारियां’ भी आमने-सामने
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved