Gwalior Loan Fraud News : ग्वालियर में जसपाल सिंह यादव नाम के युवक ने केंद्रीय मंत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक भावुक पत्र लिखकर सुसाइड कर लिया है। उसने लिखा-यह पत्र ग्वालियर के राजा साहिब सिंधिया तक जरूर पहुंचा देना।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। यहां जसपाल नाम के युवक ने सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक नोट लिखा है कि राजा जोतिरादित्य सिधिया को मेरी मौत की खबर जरूर पहुचा देना। बता दें कि युवक ने यह खौफ नाक कदम इसलिए उठाया है कि उसके साथ कुछ युवकों ने उसे जमीन पर लोन दिलाने का झांसा देकर 23 लाख रुपए की ठगी की है। वह अपनी जिंदगी खत्म करने के पीछे की जो कहानी लिखकर गया है वह हर किसी को अलर्ट करने वाली है।

कौन हैं सिंधिया को मौत की खबर देने वाला युवक

मृतक युवक का नाम जसपाल सिंह यादव है, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थक बताया जाता है। तभी तो उसने अपना दर्द और आखिरी ख्वाहिश में लिखा है कि मेरी मौत की सूचना राजा साहिब तक पहुंचा देना। बताया जाता है कि शनिवार से जसपाल सिंह लापता था और रविवार देर रात उसका शव झांसी रोड रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। सोमवार को सुबह परिजनों ने पहचान की और फिर सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम, मोबाइल नंबर के साथ फर्जीवाड़े का पूरा ब्योरा मिलने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सुसाइड नोट के मुताबिक, पीड़ित ने आरोपियों के बारे में बताया कि उसकी 1.5 करोड़ रुपए की जमीन पर पिरामल बैंक से 3 करोड़ 45 लाख रुपए का लोन स्वीकृत हो चुका है। लेकिन आरोपियों ने बैंक का कथित फर्जी सेंक्शन लेटर दिखाकर उससे लोन पास कराने के एवज में फरवरी 2025 में 23 लाख रुपए ऐंठ लिए। जिसका वह ब्याज भर चुका है और वह राशि अब 35 लाख हो चुकी है। जसपाल सिंह यादव ने बताया कि जुलाई 2026 तक उसके खाते में लोन का कोई पैसा नहीं आया। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो उनको धमकी देने लगे और फरार हो गए। बता दें कि इन आरोपियों ने कई लोगों के साथ इस तरह का फर्जीवाड़ा किया है। सुसाइड नोट के मुताबिक तीनों आरोपियों में मुख्य आरोपी रवि कुमार है, जबकि उसके साथी रवि जाटव और आशीष गुप्ता हैं।

मरने से पहले सिंधिया को लिखा भावुक पत्र

युवक ने मौत से पहले लिखा-मैं, जसपाल सिंह यादव, अपने पूरे होश-हवास में यह लिख रहा हूं कि मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार यह तीनों आशीष गुप्ता, डबरा निवासी रवि जाटव और मुख्य आरोपी टेकनपुर निवासी रवि कुमार हैं। इन लोगों ने मुझे पिरामल बैंक का सैंक्शन लेटर दिखाकर धोखे से रुपए ले लिए। मेरा परिवार परेशान हो चुका है। इसलिए मैं ग्वालियर हूं और राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया जी तक मेरी मौत का यह पत्र जरूर जाए। मेरी विनती है कि मेरे रुपए मेरे पिताजी को दिलवाए जाएं आरोपियों को सजा दिलवाए जिससे वह आखिरी सांस तक जेल में बंद रहें।