रेलवे ट्रैक पर गिरे बच्चे को बचाने के लिए एक पिता पटरी पर कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन को आता देख, वह समझदारी दिखाते हुए बच्चे के साथ ट्रैक के बीच लेट गया। ट्रेन गुजरने के बाद दोनों सुरक्षित बच गए।

कहते हैं न, 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। किस्मत अच्छी हो तो मौत भी छूकर निकल जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस बात का सबूत है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आपकी भी सांसें थम जाएंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेलवे ट्रैक पर गिरा बच्चा

रेलवे स्टेशनों पर होने वाले हादसों की खबरें अक्सर आती रहती हैं। ज़्यादातर मामलों में लोगों की अपनी गलती होती है, जैसे चलती ट्रेन में चढ़ना या हड़बड़ी में पटरी पार करना। लेकिन इस वीडियो में जो हुआ, वो किसी के भी साथ हो सकता है।

वायरल वीडियो में क्या है?

वीडियो में दिखता है कि एक छोटा बच्चा अचानक रेलवे ट्रैक पर गिर जाता है। ठीक उसी वक्त, सामने से एक ट्रेन तेज़ी से आती हुई दिखाई देती है। ऐसे हालात में सोचने-समझने का वक्त भी नहीं मिलता। बच्चे का पिता एक पल भी नहीं सोचता और उसे बचाने के लिए फौरन पटरी पर छलांग लगा देता है।

फिल्मों से भी ज़्यादा dramatic क्लाइमैक्स

अब सोचिए, सामने से तेज़ रफ़्तार ट्रेन आ रही है और पटरी पर बच्चा गिरा हुआ है। पिता अगर बच्चे को उठाकर वापस प्लैटफ़ॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करता, तो शायद दोनों के लिए बहुत देर हो जाती।

लेकिन उस पिता ने कमाल की समझदारी दिखाई। उसने बच्चे को कसकर पकड़ा और दोनों ट्रैक के बीच में ही लेट गए। कुछ ही सेकंड में पूरी ट्रेन उनके ऊपर से गुज़र गई। प्लैटफ़ॉर्म पर खड़े लोगों को लगा कि शायद दोनों नहीं बचे। लेकिन जैसे ही ट्रेन गुज़री, पिता अपने बच्चे को सीने से लगाए सही-सलामत उठ खड़ा हुआ। यह देखकर बच्चे की माँ दौड़कर आई और उसे गले लगाकर रोने लगी। सच में, इस वीडियो का क्लाइमैक्स किसी भी फिल्म से ज़्यादा असरदार है।

यहां देखिए वो हैरान करने वाला वीडियो…

View post on Instagram