MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में 700 टैंकर फंसे-क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू होने वाली है?

Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में 700 टैंकर फंसे-क्या भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू होने वाली है?

होर्मुज स्ट्रेट में तेल ट्रैफिक 86% गिरा, 700 टैंकर फंसे, ब्रेंट क्रूड उछला। ट्रंन-ईरान तनाव हफ्तों चला तो क्या भारत में LPG और पेट्रोल-डीजल पर संकट गहराएगा? क्या फ्यूल राशनिंग अब सिर्फ अफवाह नहीं? क्या ये भारत में फ्यूल राशनिंग की आहट है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 03 2026, 01:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

Hormuz Strait Crisis 700 Tankers Jam: होर्मुज स्ट्रेट, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा क्रूड ऑयल गुजरता है, वहां करीब 700 से ज्यादा टैंकर फंसे हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि तेल की सप्लाई लगभग रुक गई है। इसी बीच डोनॉल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ तनाव “दिनों नहीं, हफ्तों” तक चल सकता है। अगर संकट लंबा चला तो क्या भारत को फ्यूल राशनिंग करनी पड़ेगी?

27
Image Credit : X

आखिर होर्मुज स्ट्रेट में क्या हो रहा है?

Strait of Hormuz दुनिया का सबसे अहम ऑयल रूट माना जाता है। आम तौर पर यहां से रोज़ लगभग 19–20 मिलियन बैरल तेल गुजरता है। लेकिन अब यह ट्रैफिक करीब 86% तक गिर चुका है। करीब 706 गैर-ईरानी टैंकर दोनों तरफ खड़े इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ जहाज़ खाड़ी के अंदर बिना साफ़ डेस्टिनेशन के घूम रहे हैं। ओमान की खाड़ी में भी सैकड़ों जहाज रुके पड़े हैं। रास्ता आधिकारिक तौर पर बंद नहीं है, लेकिन हालात “इंतज़ार करो और देखो” जैसे बन गए हैं।

Related Articles

Related image1
कौन हैं हसन खुमैनी? क्या वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं? सत्ता के गलियारों में हलचल!
Related image2
Indonesia Earthquake Today: सुमात्रा के पास 6.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, क्या सुनामी का खतरा है?
37
Image Credit : X

ब्रेंट क्रूड उछला-क्या तेल की कीमतें और बढ़ेंगी?

संकट की खबर आते ही Brent crude करीब 10% उछलकर $80 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। रास तनुरा रिफाइनरी (Ras Tanura Refinery) और कतर के LNG प्लांट पर हमलों की खबरों ने यूरोप में गैस की कीमतें 40% तक बढ़ा दीं।

अगर ये रुकावट कई दिनों या हफ्तों तक जारी रही तो:

  • शिपिंग लागत और बढ़ेगी।
  • बीमा प्रीमियम महंगे होंगे।
  • ईंधन की कीमतों में उछाल आ सकता है।
  • महंगाई पर सीधा असर पड़ेगा।
47
Image Credit : X

क्या भारत की फ्यूल सप्लाई खतरे में है?

  • भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर काफी निर्भर है।
  • सबसे बड़ा खतरा LPG को लेकर माना जा रहा है।

LPG क्यों सबसे ज्यादा संवेदनशील है?

  • भारत अपनी 80–85% LPG जरूरतें इंपोर्ट करता है।
  • ज्यादातर सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से आती है।
  • अनुमान है कि नया कार्गो बंद हुआ तो मौजूदा स्टॉक दो हफ्तों से कम चल सकता है।
  • इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसे सरकारी रिफाइनर ने LPG प्रोडक्शन बढ़ाना शुरू कर दिया है।
57
Image Credit : X

क्या भारत के पास इमरजेंसी स्टॉक है?

ऑयल मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी के मुताबिक:

  • कुल क्रूड और प्रोडक्ट रिजर्व ≈ 74 दिन
  • स्ट्रेटेजिक क्रूड कैवर्न ≈ 17–18 दिन
  • रिफाइंड फ्यूल ≈ 20–21 दिन
  • LNG स्टोरेज ≈ 10–12 दिन

मतलब फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन अगर संकट लंबा चला तो सरकार को कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

67
Image Credit : X

क्या भारत पेट्रोल-डीजल एक्सपोर्ट रोक सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार इन विकल्पों पर विचार कर सकती है:

  • पेट्रोल और डीजल के एक्सपोर्ट पर अस्थायी रोक
  • रूस से क्रूड इंपोर्ट बढ़ाना
  • LPG डिमांड मैनेजमेंट या राशनिंग
  • घरेलू सप्लाई को प्राथमिकता देना

हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी ऐसा कोई फैसला घोषित नहीं हुआ है।

77
Image Credit : X

क्या यह सिर्फ कुछ दिनों का संकट है या लंबा ऊर्जा युद्ध?

अगर West Asia का तनाव हफ्तों तक चलता है, तो:

  • ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होगी।
  • एशिया और यूरोप की रिफाइनरियां दबाव में आएंगी।
  • भारत और चीन जैसे देशों पर सीधा असर पड़ेगा।
  • तेल $90–$100 तक भी जा सकता है।

सबसे बड़ा सवाल: क्या आम लोगों को असर महसूस होगा?

  • अभी हालात “कंट्रोल में लेकिन नाजुक” हैं।
  • सरकार लगातार निगरानी कर रही है।
  • लेकिन अगर टैंकर जाम लंबे समय तक बना रहा, तो:
  • पेट्रोल-डीजल महंगे हो सकते हैं
  • LPG सप्लाई प्रभावित हो सकती है
  • महंगाई बढ़ सकती है

फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन ऊर्जा बाजारों में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
चीते के साथ होली खेल रहे हैं बिहार के लड़के? वायरल वीडियो का असली सच क्या है?
Recommended image2
Delhi Murder Mystery: दोस्त निकला जानी दुश्मन! सोने के लिए बिजनेसमैन का मर्डर, लाश के टुकड़े कर नहर में फेंका
Recommended image3
Indonesia Earthquake Today: सुमात्रा के पास 6.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, क्या सुनामी का खतरा है?
Recommended image4
Bengaluru Drug Bust: देवी-देवताओं की फोटो की आड़ में ड्रग्स का धंधा, 10 करोड़ का माल जब्त
Recommended image5
Now Playing
3 मार्च सुबह की बड़ी खबरें: 'फटाफट छोड़ दें ये 13 देश' Iran Israel War के बीच अमेरिका का अल्टीमेटम!
Related Stories
Recommended image1
कौन हैं हसन खुमैनी? क्या वे ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन सकते हैं? सत्ता के गलियारों में हलचल!
Recommended image2
Indonesia Earthquake Today: सुमात्रा के पास 6.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप, क्या सुनामी का खतरा है?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved