MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Kal ka Rashifal
New York Subway Accident
Gurugram Hit and Run Case
Disha Salian Case
Gurugram Hit and Run Case
Rishi Panchami Vrat Katha
Oracle Layoffs
Neemuch School 9 PHOTO
Punjab Influencer Manjeet Kaur
Haiwaan Box Office Collection
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
Ashoknagar Accident
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Box Office Collection
  • Home
  • News
  • छठी मंजिल से एक छलांग और खत्म हो गई जिंदगी, IIT Kanpur से आई रुला देने वाली खबर

छठी मंजिल से एक छलांग और खत्म हो गई जिंदगी, IIT Kanpur से आई रुला देने वाली खबर

IIT Kanpur student death: आईआईटी कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पृथ्वी विज्ञान विभाग के 25 वर्षीय पीएचडी छात्र की छठी मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई। छात्र लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
| Updated : Jan 21 2026, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Asianet News

आईआईटी कानपुर परिसर में दर्दनाक हादसा, पीएचडी छात्र की छठी मंजिल से कूदकर मौत

कानपुर। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल आईआईटी कानपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर संस्थान के एक पीएचडी शोध छात्र की परिसर में स्थित बहुमंजिला इमारत से कूदने के बाद मौत हो गई। घटना ने न सिर्फ कैंपस, बल्कि पूरे शैक्षणिक जगत को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार करीब 1:30 बजे की है। पृथ्वी विज्ञान विभाग में पीएचडी कर रहे 25 वर्षीय छात्र रामस्वरूप इशराम ने आईआईटी परिसर स्थित न्यू एसबीआरए बिल्डिंग की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
Image Credit : Asianet News

जुलाई 2023 में लिया था आईआईटी में दाखिला

रामस्वरूप इशराम मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के गिरिवरसर गांव के रहने वाले थे। उन्होंने जुलाई 2023 में आईआईटी कानपुर में पीएचडी के लिए दाखिला लिया था। वह अपने परिवार के साथ कैंपस में ही रहते थे। उनके परिवार में पत्नी मंजू और दो साल की एक बेटी है।

परिजनों की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी में बताया गया कि रामस्वरूप लंबे समय से एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित थे और बीमारी के चलते मानसिक दबाव में थे। पत्नी के अनुसार, उनका इलाज भी चल रहा था और वह अवसाद से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे थे।

Related Articles

Related image1
SSC-UPSC में फेल हो गए? अभी भी इन क्षेत्रों में बना सकते हैं अपना करियर
Related image2
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 में होगा कुछ खास, जानिए क्यों है यह आयोजन चर्चा में
35
Image Credit : iSTOCK

सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। कल्याणपुर के एसीपी अशुतोष कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र अवसाद और स्वास्थ्य संबंधी तनाव से गुजर रहे थे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

45
Image Credit : iSTOCK

आईआईटी कानपुर ने जताया शोक

आईआईटी कानपुर प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संस्थान ने रामस्वरूप इशराम को एक होनहार शोध छात्र बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

55
Image Credit : Getty

हाल के महीनों में दूसरा मामला

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब दिसंबर 2025 में भी आईआईटी कानपुर में एक छात्र की आत्महत्या का मामला सामने आया था। तब जैविक विज्ञान एवं बायोइंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के बीटेक छात्र जय सिंह मीणा का शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था।

आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। यह हादसा एक बार फिर इस बात की ओर ध्यान दिलाता है कि उच्च शिक्षा के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी संवेदनशील और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
यूपी समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मक्का शहर में मिसाइल अटैक का सायरन! इतिहास में पहली बार पवित्र शहर में इमरजेंसी अलर्ट, जानें क्या हुआ
Recommended image2
रिंकू सिंह की शादी की डेट पक्की, जानें किस दिन सांसद प्रिया सरोज संग लेंगे 7 फेरे
Recommended image3
Ambani Ganesh Chaturthi 2026: सलमान की सादगी या रेखा का रॉयल अंदाज, किसके लुक ने जीता दिल? देखें वीडियो
Recommended image4
Now Playing
Festive Season का बड़ा धमाका! कार से लेकर Electronics तक धड़ाधड़ बिक्री, 5% तक उछाल
Recommended image5
बाइकर सिया को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला की निकली हेकड़ी, Video में देखें कैसे हुई हालत
Related Stories
Recommended image1
SSC-UPSC में फेल हो गए? अभी भी इन क्षेत्रों में बना सकते हैं अपना करियर
Recommended image2
उत्तर प्रदेश दिवस-2026 में होगा कुछ खास, जानिए क्यों है यह आयोजन चर्चा में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved