MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • India Iran Talks: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से को बताई भारत की 2 बड़ी प्राथमिकताएं-मिला ये जवाब

India Iran Talks: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से को बताई भारत की 2 बड़ी प्राथमिकताएं-मिला ये जवाब

PM Modi Iran call: होर्मुज स्ट्रीट संकट के बीच क्या भारत की तेल सप्लाई खतरे में है? PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से सीधे बात कर भारतीयों की सुरक्षा और ऊर्जा सप्लाई को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया। क्या भारतीय टैंकरों को सुरक्षित रास्ता मिल पाएगा?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 13 2026, 07:05 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

PM Modi C all Masoud Pezeshkian: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच भारत की चिंता साफ दिखाई दे रही है। इसी कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर अहम बातचीत की। इस बातचीत में भारत ने साफ कहा कि इस समय उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता दो चीजें हैं-विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और तेल-गैस सहित जरूरी सामान की सप्लाई बिना रुकावट जारी रहना।

26
Image Credit : X

क्या मिडिल ईस्ट का बढ़ता संघर्ष भारत के लिए नया संकट बन सकता है?

प्रधानमंत्री मोदी और ईरान के राष्ट्रपति के बीच यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है। कई जगह हमले हो रहे हैं, आम लोगों की जान जा रही है और बड़े-बड़े तेल और ऊर्जा ढांचे को नुकसान पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री ने इस पूरे हालात पर गहरी चिंता जताई और कहा कि हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए शांति, बातचीत और कूटनीति ही सबसे सही रास्ता है। भारत ने हमेशा से क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है और इस बार भी वही रुख दोहराया गया।

Related Articles

Related image1
Now Playing
Iran-Israel War से भारत को कितना नुकसान? विदेशी मामले के जानकार Robinder Sachdev ने बताया
Related image2
Now Playing
Israel Iran War : ईरान से वापस आए 290 Indian, बताया कैसा था खौफनाक मंजर
36
Image Credit : X

क्यों इतना अहम है Strait of Hormuz?

मौजूदा संकट का सबसे बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पैदा हुआ तनाव है। यह दुनिया का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। इसी रास्ते से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई गुजरती है। हाल ही में ईरान द्वारा इस रास्ते को अवरुद्ध करने की खबरों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अगर यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहता है तो वैश्विक तेल संकट और ज्यादा गहरा सकता है। इससे भारत जैसे देशों की ऊर्जा सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है।

46
Image Credit : X

क्या भारतीय तेल टैंकरों को मिल गया सुरक्षित रास्ता?

इस संकट के बीच भारत ने कूटनीतिक स्तर पर तेजी से कदम उठाए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने ईरानी समकक्ष से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक ईरान ने भारतीय तेल टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए सुरक्षित मार्ग देने का भरोसा दिया है। बताया जा रहा है कि भारत और ईरान के बीच बातचीत जारी है ताकि कम से कम 20 भारतीय तेल और गैस टैंकर सुरक्षित तरीके से इस रास्ते से गुजर सकें।

56
Image Credit : X

क्या युद्ध का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का असर भारतीयों पर भी पड़ा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पुष्टि की है कि इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य भारतीय अभी भी लापता बताया जा रहा है। ये भारतीय उन जहाजों पर काम कर रहे थे जिन्हें इस संघर्ष के दौरान निशाना बनाया गया। इस घटना ने भारत की चिंता और बढ़ा दी है।

66
Image Credit : X

क्या कूटनीति ही बनेगी इस संकट से निकलने का रास्ता?

भारत इस पूरे संकट को बहुत गंभीरता से देख रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातचीत में साफ कहा कि भारतीयों की सुरक्षा, व्यापार और ऊर्जा सप्लाई की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि इस बढ़ते संघर्ष का समाधान बातचीत, कूटनीति और शांति से ही संभव है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में मिडिल ईस्ट का यह संकट किस दिशा में जाता है और इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था व ऊर्जा बाजार पर कितना असर पड़ता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
ईरान
ईरान इजराइल वॉर
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
UP Weather Today: नोएडा से बनारस तक गर्मी, जानिए आगरा-लखनऊ समेत यूपी के 6 बड़े शहरों का पारा कितना
Recommended image2
MP Weather Today: आज 38°C तापमान! भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में साफ आसमान के बीच गर्मी की तपिश
Recommended image3
Delhi Weather Today: दिल्ली में बारिश! बादलों की लुकाछिपी के बीच बदलेगा मौसम
Recommended image4
'ट्रंप की गलती का हिसाब चुकता किए बिना खत्म नहीं होगी जंग', ईरान की अमेरिका को दोटूक
Recommended image5
मोनालिसा से बेटे की शादी पर क्या बोले फरमान के पिता, हिंदू लड़की से रिश्ते को लेकर कही 1 बड़ी बात
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
Iran-Israel War से भारत को कितना नुकसान? विदेशी मामले के जानकार Robinder Sachdev ने बताया
Recommended image2
Now Playing
Israel Iran War : ईरान से वापस आए 290 Indian, बताया कैसा था खौफनाक मंजर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved