MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • INS विक्रांत-विक्र्रमादित्य पर तैनात होंगे नए ‘समुद्री शिकारी’! भारत बना रहा समुद्र का सबसे खतरनाक हथियार

INS विक्रांत-विक्र्रमादित्य पर तैनात होंगे नए ‘समुद्री शिकारी’! भारत बना रहा समुद्र का सबसे खतरनाक हथियार

भारत 40,000 करोड़ में 8 नई पीढ़ी के कॉर्वेट और AIP पनडुब्बियों के साथ नेवी को मजबूत कर रहा है। राफेल मरीन जेट भी शामिल-यह डील भारत की समुद्री ताकत और आत्मनिर्भर रक्षा को नई ऊंचाई देगी। आखिर क्यों इस डील को सबसे सीक्रेट और गेम-चेंजर डील कहा जा रहा है?

3 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 24 2026, 07:02 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : X

Indian Navy Deal 40000 Crore: भारत अपनी नौसेना (Indian Navy modernization) को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। करीब 40,000 करोड़ रुपये की डील के तहत भारत 8 नई पीढ़ी के कॉर्वेट (NGC) बनाने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट अभी Cabinet Committee on Security (CCS approval) के पास मंजूरी के लिए गया है और माना जा रहा है कि जल्द ही इसे हरी झंडी मिल सकती है।

26
Image Credit : X

क्या होते हैं NGC कॉर्वेट और क्यों हैं ये इतने खास?

कॉर्वेट छोटे लेकिन बेहद तेज और खतरनाक युद्धपोत होते हैं। ये फ्रिगेट और डेस्ट्रॉयर से छोटे होते हैं, लेकिन इनकी ताकत को कम नहीं आंका जा सकता। लगभग 3,000 टन वजन और 30 नॉट की स्पीड के साथ ये दुश्मन के जहाजों और पनडुब्बियों पर हमला करने में माहिर होते हैं। इन पर मिसाइल, गन और एयर डिफेंस सिस्टम लगाए जा सकते हैं। सबसे खास बात—इनका बड़ा हिस्सा पूरी तरह स्वदेशी (Indigenous defense India) होगा, जिससे “आत्मनिर्भर भारत” मिशन को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Related image1
Now Playing
ईरान में फंसे Indian Merchant Navy Captain, बुरे हाल में परिजनों ने लगाई मोदी सरकार से गुहार
Related image2
Indian Navy Facts and Myths: जानिए वो 10 सच, जिनके बारे में लोग अक्सर गलत सोचते हैं
36
Image Credit : X

क्या AIP पनडुब्बियां समुद्र के नीचे गेम बदल देंगी?

नई पनडुब्बियों में AIP (Air Independent Propulsion) तकनीक होगी। इसका मतलब ये है कि पनडुब्बी को बार-बार सतह पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

  • पहले क्या होता था?

डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों को हर कुछ दिन में ऊपर आना पड़ता था, जिससे दुश्मन उन्हें पकड़ सकता था।

  • अब क्या होगा?

AIP टेक्नोलॉजी से पनडुब्बी हफ्तों तक पानी के नीचे छिपकर ऑपरेशन कर सकती है। यही वजह है कि इसे Stealth Technology का गेमचेंजर कहा जा रहा है।

46
Image Credit : X

भारत में ही बनेंगी ये पनडुब्बियां-कितना बड़ा है फायदा?

इस प्रोजेक्ट में Mazagon Dock Shipbuilders Limited (MDL) अहम भूमिका निभाएगा। यहां पनडुब्बियों का निर्माण, टेस्टिंग और डिलीवरी सब कुछ होगा। इससे भारत को मिलेगा:

  • विदेशी तकनीक का ट्रांसफर
  • लोकल इंडस्ट्री को बढ़ावा
  • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता
56
Image Credit : X

क्या पाकिस्तान के MILGEM कॉर्वेट से मुकाबले की तैयारी है?

पाकिस्तान पहले ही MILGEM (Babur Class Corvette) हासिल कर चुका है। ये भी लगभग 3,000 टन के आधुनिक युद्धपोत हैं। अब भारत का NGC प्रोजेक्ट सीधे तौर पर इस चुनौती का जवाब माना जा रहा है। यानी समुद्र में India vs Pakistan Naval Power Balance तेजी से बदल सकता है। भारत ने फ्रांस से 26 Rafale Marine Jets खरीदने की डील भी की है। ये विमान INS Vikrant और INS Vikramaditya पर तैनात होंगे।

खास बात: ये पुराने MiG-29K की जगह लेंगे और ज्यादा एडवांस स्ट्राइक क्षमता देंगे।

66
Image Credit : X

कब तक मिलेगा इसका पूरा फायदा?

  • 2026-27: प्रोजेक्ट शुरू होने की संभावना।
  • 2030: पहला कॉर्वेट नौसेना में शामिल।
  • हर साल: एक नया युद्धपोत शामिल हो सकता है। जिसके बाद भारत समुद्र का सुपरपावर बनने की राह पर आगे बढ़ जाएगा। इस पूरी योजना को देखें तो साफ है कि भारत सिर्फ रक्षा नहीं, बल्कि समुद्री दबदबा (Maritime Dominance) बनाने की तैयारी कर रहा है।
  • 40,000 करोड़ की कॉर्वेट डील
  • AIP पनडुब्बियां
  • राफेल मरीन जेट

ये तीनों मिलकर भारत को आने वाले समय में हिंद महासागर का सबसे ताकतवर खिलाड़ी बना सकते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
Rupee vs Dollar: पवन खेड़ा से लेकर अवधेश प्रसाद तक... गिरा रुपया तो विपक्ष ने दागे सवाल!
Recommended image2
Today Weather: दिल्ली-NCR से यूपी, एमपी तक मौसम का हाल, जानिए कहां साफ रहेगा आसमान और कहां बारिश
Recommended image3
Now Playing
Assam: एंबुलेंस-कंटेनर में भयानक टक्कर, उड़ गए परखच्चे-8 लोगों की स्पॉट पर मौत
Recommended image4
Now Playing
25 मिनट का भाषण दे दिया लेकिन सदन में डिबेट नहीं कर सकते मोदी: Rahul Gandhi Vadodara
Related Stories
Recommended image1
Now Playing
ईरान में फंसे Indian Merchant Navy Captain, बुरे हाल में परिजनों ने लगाई मोदी सरकार से गुहार
Recommended image2
Indian Navy Facts and Myths: जानिए वो 10 सच, जिनके बारे में लोग अक्सर गलत सोचते हैं
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved