रूस से चौथा S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम जल्द भारत पहुंचेगा। 2018 में हुए 5 सिस्टम के सौदे में से 3 पहले ही तैनात हैं। यह 400 km दूर से कई हवाई खतरों को नष्ट कर सकता है, जिससे देश की हवाई सुरक्षा और मजबूत होगी।

नई दिल्ली: भारत की हवाई ताकत और बढ़ने वाली है। रूस से खरीदे गए 5 एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से चौथा सिस्टम जल्द ही भारत पहुंचने वाला है। इससे देश की एयर डिफेंस कैपेबिलिटी और भी मजबूत होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इसी सिस्टम ने पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के जवाब में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफल बनाने में मदद की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

5 एस-400 मिसाइल सिस्टम का सौदा

भारत ने 2018 में रूस के साथ करीब 35,000 करोड़ रुपये में 5 एस-400 मिसाइल सिस्टम खरीदने का सौदा किया था। इनमें से तीन सिस्टम पहले ही भारत आ चुके हैं और देश के अलग-अलग हिस्सों में तैनात हैं। इसी कड़ी में अब चौथा सिस्टम भी रूस से भारत के लिए रवाना हो चुका है। उम्मीद है कि यह मई के पहले या दूसरे हफ्ते में भारत पहुंच जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, इस सिस्टम को राजस्थान बॉर्डर पर तैनात किया जा सकता है। वहीं, पांचवां और आखिरी सिस्टम इस साल नवंबर तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। खास बात यह है कि भारत ने पिछले महीने ही इन 5 सिस्टम के अलावा 5 और एस-400 खरीदने का फैसला किया था।

क्यों खास है एस-400?

यह दुनिया का सबसे आधुनिक मिसाइल अटैक और डिफेंस सिस्टम माना जाता है। यह एक ही समय में 300-400 किलोमीटर की दूरी से आ रहे 300 मिसाइलों और ड्रोन्स का पता लगाकर उन्हें हवा में ही मार गिराने की ताकत रखता है।