मुंबई में ईरानी कॉन्सुलेट और एक भारतीय यूजर के बीच 'X' पर हुई बातचीत वायरल हो गई। यूजर के सवाल पर कॉन्सुलेट ने गर्मजोशी से जवाब दिया कि उनकी ईरानी टीम भारत को पसंद करती है। इसे डिजिटल डिप्लोमेसी का एक अच्छा उदाहरण माना जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मुंबई में मौजूद ईरान के कॉन्सुलेट जनरल और एक भारतीय यूजर के बीच हुई एक मजेदार और गर्मजोशी भरी बातचीत इंटरनेट पर छाई हुई है। ईरान के कॉन्सुलेट की सोशल मीडिया टीम को लेकर पूछे गए एक सीधे से सवाल पर मिला जवाब अब वायरल हो गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल और दिल जीतने वाला जवाब

मामला तब शुरू हुआ जब अक्षय आनंद नाम के एक यूजर ने कॉन्सुलेट को टैग करके एक सवाल पूछा। उन्होंने जानना चाहा कि क्या उनकी सोशल मीडिया टीम को संभालने वालों में कोई भारतीय भी है? आमतौर पर ऐसे डिप्लोमैटिक दफ्तर बहुत औपचारिक जवाब देते हैं, लेकिन कॉन्सुलेट का जवाब बिल्कुल अलग और दिल को छूने वाला था।

कॉन्सुलेट ने जवाब में लिखा, "हाय, हमें ऐसा करना वाकई अच्छा लगेगा, लेकिन फिलहाल कोई वेकेंसी नहीं है। हमारी मौजूदा टीम में सभी ईरानी हैं (जिनके दिल में #भारत के लिए एक खास जगह है)। हालांकि, किसी दिन अपने भारतीय दोस्तों को टीम में शामिल करना एक बहुत अच्छा आइडिया है।"

Scroll to load tweet…

वायरल हुआ संदेश

कॉन्सुलेट का यह जवाब सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इस पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ यूजर्स, जिन्हें हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी आती है, ने कहा कि वे आसानी से फारसी सीख सकते हैं और ऐसी टीम का हिस्सा बनना चाहेंगे। कई लोगों ने इसे भारत और ईरान के बीच गहरे सांस्कृतिक रिश्तों का सबूत बताया। वहीं, कुछ लोगों ने ईरान की जियो-पॉलिटिकल स्थिति का हवाला देते हुए इसे सिर्फ एक 'मार्केटिंग' पैंतरा भी कहा।

क्या यह 'डिजिटल डिप्लोमेसी' है?

हाल के दिनों में ईरान के डिप्लोमैटिक अकाउंट्स अपने मजाकिया और सटीक संदेशों वाले अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं। एक्सपर्ट्स इसे 'डिजिटल डिप्लोमेसी' (Digital Diplomacy) में एक बड़ा बदलाव मान रहे हैं, जहां गंभीर मुद्दों के साथ-साथ आम लोगों से दोस्ताना अंदाज में भी बात की जा रही है। खैर, वजह जो भी हो, मुंबई कॉन्सुलेट के इस जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डिप्लोमेसी सिर्फ फाइलों और बंद कमरों की बैठकों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा ताल्लुक आम लोगों से भी है।