Asian Games 2026 Cricket : भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान का एशियन गेम्स में फाइनल होगा। जो यह मैच जीतेगा उसको गोल्ड मिलेगा। इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया है। मैच में ईशान किशन ने नाबाद 80 रन बनाए।
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। अब इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीमें गोल्ड मेडल के लिए मैच खेलेगी। यह सुपरहिट मुकाबला 3 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि इस जीत के हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की पारी खेल सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
ईशान किशन का सबसे बड़ा स्कोर
क्रिकेटर ईशान किशन ने एशियन गेम्स में हुए क्रिकेट में मैच में शानदार बैटिंग की उन्होंने 46 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली। जो इस मैच का सबसे बड़ा स्कोर बना।
2. ईशान किशन जड़े चौंके और छक्के
बता दें कि ईशान किशन ने 80 रनों की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए। जबकि इस मुश्किल पिच पर सिंगल बनाना भी चेलैंज था। कुल मिलाकर उन्होंने चौंके और छक्के की मदद से आधे से रन बटोरे।
3. एशियन गेम्स में ईशान का स्ट्राइक रेट
एशियन गेम्स के इस सेमीफाइनल मुकाबले में ईशान किशन की स्ट्राइक रेट 173.91 रहा। ईशान ने तेजी से रन बनाते हुए 173.91 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
4. मुश्किल वक्त में संभाली पारी
ईशान किशन की पारी यह इसलिए और खास है कि उन्होंने मुक्किल वक्त में टीम को संभाला। क्योंकि भारत ने शुरुआती विकेट गंवाए और मिडिल ऑर्डर भी दबाव में आया, लेकिन ईशान टिके रहे।
5. नंबर-5 पर उतरे फिर भी किया कमाल
बता दें कि ईशान किशन ने इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। उन्हीं की बदौलत टीम ना सिर्फ फाइनल में पहुंची,बल्कि गोल्ड मेडल की भी दावेदार बनी।
6. श्रीलंकाई स्पिनरों का सामना किया
ईशान किशन ने इस मुकाबले में हर तरह के शॉर्ट लगाए। उन्होंने स्पिन के खिलाफ ईशान ने सीधे मैदान में शॉट लगाने के साथ रिवर्स स्वीप जैसे शॉट भी खेले।
7. डेथ ओवर्स में बदला अंदाज
ईशान किशन ने पारी के आखिरी वक्त में अपनी बैटिंग का जलवा दिखाया और एक के बाद एक शॉट लगाते नजर आए। हालांकि बीच बीच में उन्होंने सिंगल और डबल रन भी लिए।
8. आखिरी ओवर में 18 रन आए
मैच का सबसे शानदार ओवर आखिर था। जब भारत की पारी के अंतिम ओवर में ईशान सबसे शानदार बैटिंग की। उन्होेंने और वॉशिंगटन सुंदर ने मिलकर टीम के लिए 18 रन बटोरे।
9. भारत को 169/7 तक पहुंचाया
बता दें कि एशियन गेम्स के इस मुकाबले में ईशान किशन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा।
10. एक रिकॉर्ड भी बना
ईशान की 80 रन की पारी भारत की ओर से T20I में नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बताई गई है। उन्होंने इस मामले में मनीष पांडे का पुराना रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।


