गाजा के सबरा में इजरायली एयरस्ट्राइक से मेटल फैक्ट्री में 3 लोगों की मौत हो गई। पास के टेंट कैंप में भी आग लग गई। 2025 युद्धविराम के बावजूद हिंसा जारी है।
गाजा सिटी में इजरायली एयरस्ट्राइक के बाद एक बार फिर तबाही का मंजर देखने को मिला। मंगलवार, 10 नवंबर को गाजा के सबरा इलाके में एक मेटल फैक्ट्री पर हवाई हमला किया गया। स्थानीय मेडिकल अधिकारियों के मुताबिक, इस हमले में तीन लोगों की मौत हुई। हमले के बाद फैक्ट्री के आसपास मलबा और धुएं का गुबार दिखाई दिया। वहीं, पास में विस्थापित फिलिस्तीनियों के लिए बनाए गए टेंट कैंप में भी आग लग गई। बुधवार को स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। कैंप के क्षतिग्रस्त हिस्सों को देखकर वहां रह रहे लोगों की मुश्किलें एक बार फिर सामने आईं। इजरायली सेना ने इस विशेष हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अक्टूबर 2025 में लागू हुए युद्धविराम के बावजूद गाजा में हिंसा जारी है और उसके भविष्य को लेकर बातचीत अटकी हुई है।













