Jaipur Fire Incident : जयपुर में एक घर कैसे बन गया मौत का कारखाना?आखिर उस घर में छिपा था क्या, जिसने ले ली कई जिंदगियां?  चीखें, आग और तबाही... आखिर किस गलती ने ली जान? आग ने खोला ऐसा राज, सुनकर दहल जाएंगे आप!

जयपुर के खो-नागोरियान इलाके से मंगलवार को एक ऐसी डरावनी तस्वीर सामने आई है। जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। इस घटना में तब हद हो गई जब चारों लोग सड़क पर आग से झुलसे तड़पते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। बल्कि वह तमाशा देखते रहे। आखिर में चारों की जान चल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारूद के ढेर पर बैठा था परिवार!

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की पुलिस और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (ADM) युगांतर शर्मा मौके पर पहुंचे। शर्मा ने बताया, घर के अंदर अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे और एक गैस सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और पांच का इलाज चल रहा है। घर में एक महिला और एक बच्चे समेत करीब आठ लोग मौजूद थे।

मौत बनकर फटा सिलेंडर

  • इससे पहले, जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने कहा कि यह घटना एक रिहायशी इलाके में हुई है और अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि घर के अंदर किस तरह का सामान रखा हुआ था। हम फिलहाल तथ्यों का पता लगा रहे हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें SMS अस्पताल रेफर किया गया है। हमने स्थिति को पूरी तरह से काबू में कर लिया है और आग बुझा दी गई है।" उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग को घनी आबादी वाले इस इलाके के आस-पास के घरों में फैलने से रोक दिया।
  • उन्होंने बताया, "हमने आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका, जो कि बहुत तंग गलियों वाला इलाका है। हमने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम को बुलाया है क्योंकि यह एक रिहायशी इलाका है, कोई फैक्ट्री नहीं। हम जांच कर रहे हैं कि यहां असल में क्या रखा हुआ था।"

इस वजह से लोगों की नहीं बच सकी जान

कलेक्टर के मुताबिक, इस घटना में करीब सात से आठ लोग झुलस गए, जिनमें से कुछ लोग छोटी सी जगह में फंस जाने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। FSL टीम को यह पता लगाने का काम सौंपा गया है कि इस घटना में किस तरह की सामग्री शामिल थी। अधिकारी इस कथित अवैध यूनिट को चलाने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में भी जुटे हैं।

आग लगने के कारणों की आगे की जांच चल रही है।