झारखंड के चाईबासा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला ने चलती जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने डेढ़ साल के बच्चे को नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने दूसरे बच्चे को भी ट्रेन से फेंकने की कोशिश की।
झारखंड में चाईबासा के चक्रधरपुर से आई एक दर्दनाक खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। यहां एक मां ने अपने ही जिगर के टुकड़े के यानि महज डेढ़ साल के बच्चे को चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। कुछ देर बाद मासूम की मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेल की पटरी से मासूम का शव बरामद किया। वहीं पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जब मां ने बच्चे को चलती ट्रेन से फेंका
दरअसल, यह दुखद घटना बुधवार की है। जहां एक महिला ट्रेन संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। जैसे ही ट्रेन राजखरसावां और महालीमरूप स्टेशन के बीच पहुंची तो महिला ने अचानक से तेज रफ्तार में चलती ट्रेन से अपना बच्चा नीचे पटरी पर पेंक दिया। बता दें कि यह घटना बाकी यात्रियों के सामने घटी। जैसी इस मंजर को बोगी में सवार अन्य पैसेंजर ने देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया है कि यह क्या हो गया।
एक को फेंकने के पाद दूसरे को जा रही थी फेंकने
ट्रेन में सफर कर रहे दूसरे यात्रियों ने कहा कि महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे को ट्रेन से फेंकने के बाद तीन साल के दूसरे बच्चे को भी नीचे फेंकने की कोशिश की। लेकिन कोच में बैठे लोगों ने तुरंत उससे बच्चे को छीना और इस वारदात को अंजाम देने से पहले ही रोक लिया। हैरानी की बात यह है कि महिला के साथ उसका पति भी था। लेकिन पत्नी को ऐसा करने से रोका नहीं। लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को फोन किया और दंपत्ति को पुलिस के हवाले करा दिया।
5 साल पहले दोनों भागकर की शादी
पुलिस ने पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला का नाम मुद्रावती गोप है, जो झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं उसके पति के पहचान शाहबुद्दीन के रुप में हुई है जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने 5 साल पहले लव मैरिज की है। आरोप है कि शाहबुद्दीन मुद्रावती को झारखंड से भगाकर ले गया था। शादी के बाद महिला का नाम बदलकर हसीना बेगम रख लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह ्बच्चों को क्यों मारना चाहते हैं। साथ में यह भी पताया लगाया जा रहा है कि क्या यह बच्चे उनके ही हैं या फिर कुछ अलग मामला है।


