एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे हैं। छात्र झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय (JSSC-CGL) परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज जन्मदिन है। पीएम मोदी से लेकर तमाम बड़े राजनेता उनको बधाई दे रहे हैं। वहीं रांची में उनके आवास और विधानसभा के बाहर हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली को खिलाफ प्रदर्शन कर न्याय की मांग लिए धरने पर बैठे हैं। शायद कभी उन्होने सोचा होगा कि उनका एक बर्थडे ऐसा भी आएगा कि सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नारेबाजी हो। वहीं झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्र नाथ महतो उनको अपनी मांगे मानने किए अल्टीमेटम दिया है।

जन्मदिन पर सीएम सोरोन को दिया अल्टीमेटम

  • महतों ने आगे कहा कि आज झारखंड के मुख्यमंत्री का जन्मदिन है, और उन्हें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे यहां दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाए। ऐसा कुछ न करें जिससे किसी का खून बहे या कोई घायल हो और भीड़ और भी उग्र हो जाए। गिरफ्तारी एक कानूनी प्रक्रिया है, लेकिन खून-खराबा नहीं होना चाहिए। अगर सरकार मांगों पर सहमत नहीं होती है, तो उसे लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार के रूप में याद किया जाएगा। मैं अनशन खत्म नहीं करूंगा।"
  • देवेंद्र नाथ महतो कहा कि राज्य सरकार को "छात्रों की मांगें सुननी ही पड़ेंगी।" झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर छात्र नेता महतो ने कहा, "भूख हड़ताल पर होने के बावजूद, ये कंटीले तार हमें रोक नहीं पाएंगे। मैं यहां एम्बुलेंस में आया हूं। सरकार को हमारी बात सुननी ही होगी।" और उन्हें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे यहां दिल्ली के जंतर-मंतर जैसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाए।

सीएम हेमंत सोरेन छात्रों को दे यादगार तोहफा

राजनीति को जानकारों का कहना है कि सीएम हेमंत सोरेन आज अपने बर्थडे के दिन झारखंड के लाखों छात्रों उनकी मांगों का रिटर्न गिफ्ट देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। तो यह छात्रों के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। हालांकि सरकार ने छात्रों की 50 फीसदी मांगों को मान लिया है। 13 परीक्षाओं के रद्द करने की मांग में से सरकार ने 3 एग्जाम को रद्द करने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्रों का कहना है कि एग्जाम में जो भी गड़बड़ी हुई है उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। सरकार इसकी अनुमति नहीं दे रही है।