Crime Alert Karnataka: कोप्पल में इंटर-कास्ट शादी से नाराज़ भाई ने शादी समारोह में अपनी चार महीने की गर्भवती बहन पर कुल्हाड़ी से हमला किया। अटेम्ट टू मर्डर का केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार। क्या यह ऑनर क्राइम का मामला है?

Inter-Caste Marriage Attack: कर्नाटक के कोप्पल जिले में बुधवार को एक सामूहिक शादी समारोह के दौरान शॉकिंग घटना सामने आई। यहां एक प्रेग्नेंट महिला पर उसके भाई ने कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे महिला लहुलूहान हो गई। गर्भवती बहन के साथ खुशी मनाने के बजाय भाई का यह खौफनाक कदम देख वहां मौजूद मेहमान सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पूछताछ में आरोपी भाई ने हमले की जो वजह बताई है वह बेहद चौंकाने वाली है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेग्नेंट महिला पर क्यों हुआ हमला?

मामला हंड्राला गांव का है, जहां महिला मीनाक्षी अपने पति उदय कुमार के साथ गुरूवार को अपने भाई की शादी में शामिल होने गई थी। पुलिस के अनुसार, मीनाक्षी ने एक साल पहले उदय कुमार से प्रेम विवाह किया था। यह दोनों की इंटर कास्ट मैरिज थी। शादी के बाद कपल बेंगलुरु चला गया और उनके परिवार ने उनसे संपर्क कट कर दिया था। मीनाक्षी के परिवार वाले इस शादी के शख्त खिलाफ थे।

इस दौरान, मीनाक्षी गुरूवार को अपने दूसरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए पति के साथ पहुंची थी। उसके भाई मंजूनाथ (35) को पता चला कि वह शादी में मौजूद है। जिससे गुस्से में लाला मंजूनाथ वहां कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सीधे मीनाक्षी पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। मीनाक्षी चार महीने की प्रेग्नेंट थी और उसे गंभीर चोटें आईं। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और हमले को किसी तरह से रोका।

पुलिस की कार्रवाई और महिला की हालत

कोप्पल के पुलिस सुपरिटेंडेंट राम एल अरासिद्दी ने बताया कि घायल महिला को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि महिला की स्थिति स्थिर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपी मंजूनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है।