Karnataka Land Dispute : कर्नाटक के विजयपुरा में आखिर किस बात पर बहा इतना खून? आखिर किसने और क्यों मिटा दिया एक ही परिवार के 6 लोगों का नामोनिशान? कर्नाटक में क्या हुआ उस रात? रंजिश इतनी गहरी क्या? गदा और हथियारों से हमला, लेकिन इस नरसंहार की असली वजह क्या है?
Karnataka Mass Murder विजयपुरा (कर्नाटक): कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शुक्रवार को ज़मीन के झगड़े को लेकर दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में छह लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह घटना चडचण पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। यह खूनी संघर्ष निराले और गोलगी परिवारों के बीच हुआ. इस दौरान हथियारों और गदा से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

कौन थे मृतक जिनकों बेरहमी से मारडाला?
- मारे गए लोगों की पहचान रेवणसिद्धप्पा निराले, डुंडप्पा रेवणसिद्धप्पा निराले, शिवपुत्र रेवणसिद्धप्पा निराले, चंद्रशेखर निराले, शब्बीर नाडाफ और एक अन्य व्यक्ति के तौर पर हुई है। नॉर्थ ज़ोन के इंस्पेक्टर जनरल (IGP) संदीप पाटिल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में छह लोग मारे गए हैं।
- आईजीपी ने कहा, "कई लोगों ने मिलकर गदा और दूसरे हथियारों से 6 लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी।मैंने विजयपुरा जिले के चडचण तालुक के गोविंदपुरा का दौरा किया और घटनास्थल का जायजा लिया है।
किस ने पूरे परिवार को किया खत्म
पाटिल ने बताया कि मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। उन्होंने कहा, “एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या हुई है. आरोपियों के बारे में जानकारी मिल गई है। हम जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार करेंगे और आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए विजयपुरा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


