पढ़ाने के अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने पाकिस्तान के नक्शे की तुलना कुत्ते से कर दी और कहा कि उनकी अक्ल भी वैसी ही है. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए एक और विवादित बयान दिया है.

स्टूडेंट्स के बीच खान सर का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। मुश्किल से मुश्किल टॉपिक को भी आसान भाषा में समझाने का उनका अंदाज ही उन्हें सबसे अलग बनाता है। बिहार के पटना के रहने वाले खान सर एक एजुकेशनिस्ट हैं और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वाले बच्चों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। अब उन्होंने पाकिस्तान के नक्शे को लेकर एक ऐसी बात कही है, जो खूब वायरल हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'नक्शे जैसी ही है अक्ल'

ks__research नाम के इंस्टाग्राम पेज पर खान सर का एक इंटरव्यू शेयर किया गया है। इसमें वह पाकिस्तान का नक्शा दिखाते हैं, जिसका शेप काफी हद तक एक कुत्ते जैसा दिखता है। खान सर कहते हैं कि वैसे तो कुत्ता वफादारी का प्रतीक है, लेकिन इसे गाली की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि पाकिस्तानियों की अक्ल गली के कुत्तों जैसी है, शायद इसीलिए उनका नक्शा भी कुत्ते जैसा ही है।

'फ्रेश बॉडी मिलती तो अच्छा होता'

जब इंटरव्यू लेने वाले ने पूछा कि आप पाकिस्तान के बारे में इतनी तीखी बातें करते हैं, आपको धमकियां नहीं मिलतीं? इस पर खान सर ने कहा, "मेरा बस चलता तो मैं इन सबको एक साथ खत्म करके दफना देता।" 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने सोचा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान से कुछ फ्रेश बॉडीज़ आएंगी, जो हमारे यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के पढ़ने के काम आतीं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अगर ऐसा होता तो अच्छा होता।"

लोगों ने क्या कहा?

खान सर का ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि उनकी ये बातें उन लोगों पर बिल्कुल फिट बैठती हैं, जो भारत में रहकर पाकिस्तान को सपोर्ट करते हैं। यूजर्स का कहना है कि जो लोग यहां की सारी सुविधाएं लेकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं और वोट बैंक की राजनीति की वजह से जिन पर एक्शन नहीं होता, खान सर का इशारा उन्हीं की तरफ है।

View post on Instagram